Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झामुमो प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी साईकिल से आकर परिसदन में किया संवाददाता सम्मेलन

देश में बढ़ती महंगाई, गैस डीजल और पेट्रोल के लिए देश की जनता का सड़को पर आना, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य भाजपा नेताओं द्वारा देश की जनता को गुमराह करना एवं नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षा पत्रों का लगातार लीक होना,जैसे मुद्दों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने सांकेतिक रूप से सड़को पर साईकिल चलाकर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया

झामुमो प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी साईकिल से आकर परिसदन में किया संवाददाता सम्मेलन

जमशेदपुर – देश में बढ़ती महंगाई, गैस डीजल और पेट्रोल के लिए देश की जनता का सड़को पर आना, प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों समेत अन्य भाजपा नेताओं द्वारा देश की जनता को गुमराह करना एवं नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षा पत्रों का लगातार लीक होना,जैसे मुद्दों को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने सांकेतिक रूप से सड़को पर साईकिल चलाकर जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। झामुमो के सभी नेता और कार्यकर्ता जुलूस के शक्ल में साईकिल चलाते हुए साकची जुबली पार्क गोलचक्कर से प्रारंभ कर निर्मल महतो गेस्ट हाउस होते हुए सर्किट हाउस पहुंचे और वहां पहुंचकर एक संवाददाता सम्मेलन के रूप परिवर्तित हो गए इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाडंगी उपस्थित थे

श्री षाडंगी ने उपस्थित संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश की जनता को सड़कों पर ला खड़ा किया है। देश की जनता कभी कोविड में अपने गांव घर वापस लौटने के लिए सड़कों पर आधी रात में ही निकल पड़ती है दूसरी ओर नोट बंदी में अपने जमा पूंजी को नए नोटों में तब्दील करवाने के लिए सड़कों पर आ जाती है वही वर्तमान में गैस और पेट्रोल की किल्लत को देखकर सड़कों पर है।

इन सभी के लिए देश के प्रधानमंत्री और उनकी सरकार पूर्ण जिम्मेवार है। उनके पास देश हित में कोई नीति नहीं है। सिर्फ अपने पूजीपति साथियों को लाभ पहुंचाने के लिए नीति है। वे देश की जनता को पेट्रोल डीजल और गैस को कम खर्च करने और साल भर सोना नहीं खरीदने की सलाह देते हुए मितव्ययी बनने की सलाह देते है और स्वयं आज पांच दिनों की विदेश यात्रा पर निकल रहे है। यह दोहरी नीति पर अब जनता चुप नहीं बैठेगी। इस संवाददाता सम्मेलन में पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी के साथ जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन, उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन,प्रमोद लाल,खुद्दू उरांव,इंद्रजीत घोष,अजय रजक,मो समद अंसारी एवं रैली में उपरोक्त सभी नेताओं के साथ अभय पाण्डेय,उमेश गिरी,उज्ज्वल दास, डी राकेश राव,पिंटू लाल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!