Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जेटेट परीक्षा में ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि जांच कमिटी का फाइनल रिपोर्ट आने तक आगे बढ़ाया जाय – कैलाश यादव

प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में भोजपुरी मगही अंगिका भाषा शामिल करने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5' मंत्रियों के समूह की विशेष कमेटी बनाई है

जेटेट परीक्षा में ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि जांच कमिटी का फाइनल रिपोर्ट आने तक आगे बढ़ाया जाय – कैलाश यादव

रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में भोजपुरी मगही अंगिका भाषा शामिल करने को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 5′ मंत्रियों के समूह की विशेष कमेटी बनाई है

राजद प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय भोजपुरी मगही मैथिली अंगिका मंच के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि भोजपुरी मगही अंगिका भाषा को लेकर विशेष कमिटी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों से महत्वपूर्ण तथ्य और साक्ष्य जुगाड कर सौंपने के लिया निर्देशित किया गया है ! जबकि जेटेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 21/5/26 निर्धारित है

श्री यादव ने मांग किया है कि भोजपुरी मगही अंगिका भाषा को जेटेट परीक्षा में शामिल करने के लिए जबतक कमेटी की पूरी फाइनल रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती तब तक जेटेट परीक्षा की फार्म भरने की तिथि आगे बढ़ाए जाय ताकि सामाजिक रूप से सभी वर्गों के साथ बहुसंख्यक भोजपुरी मगही अंगिका भाषाई अस्मिता में एक सम्मान सामंजस व समन्वय बनी रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!