Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जेल में बंद मनिष सिंह गिरोह हत्या और रंगदारी की साजिश रच रहा था, शेंकी गोहील गिरफ्तार

जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधी मनीष सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य गोलमुरी निवासी शेंकी गोहील को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जुगसलाई थाना कांड के तहत की गई है

जेल में बंद मनिष सिंह गिरोह हत्या और रंगदारी की साजिश रच रहा था, शेंकी गोहील गिरफ्तार

जमशेदपुर- जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए कुख्यात अपराधी मनीष सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य गोलमुरी निवासी शेंकी गोहील को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जुगसलाई थाना कांड के तहत की गई है

वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम को 5 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि घाघीडीह जेल में बंद अपराधी मनिष सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शहर में दहशत फैलाने, अवैध वसूली करने और किसी की हत्या की योजना बना रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर और डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलमूरी थाना क्षेत्र के न्यू डीएस फ्लैट निवासी 35 वर्षीय शेंकी गोहील को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान शेंकी गोहील ने स्वीकार किया कि वह मनीष सिंह गिरोह का सक्रिय सदस्य है और गिरोह के आपराधिक कार्यों में सहयोग करता है। साथ ही वह अपराध से अर्जित पैसों का हिसाब-किताब भी रखता था। उसने यह भी बताया कि हत्या की साजिश से जुड़ी बातचीत चल रही थी, लेकिन पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं कर सका।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले ही गैंग सरगना मनीष सिंह समेत दीपक सिंह और रौशन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

पुलिस ने शेंकी गोहील के पास से तीन मोबाइल फोन, दो एकरारनामा, एक महिंद्रा थार गाड़ी और 15 हस्ताक्षर युक्त ब्लैंक चेक बरामद किए हैं।

शेंकी गोहील पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, साजिश और आर्म्स एक्ट से जुड़े केस शामिल हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!