इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती ने इग्नू के समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा(LSC-32051) को अहम जानकारी देते हुए बताए की इग्नू जून, 2026 सत्र-अंत-परीक्षा 01.06.2026 से आयोजित की जानी है। हॉल टिकट/प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल (https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login) पर छात्र पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ एस मोहंती ने इग्नू के समन्वयक डॉ त्रिपुरा झा(LSC-32051) को अहम जानकारी देते हुए बताए की इग्नू जून, 2026 सत्र-अंत-परीक्षा 01.06.2026 से आयोजित की जानी है। हॉल टिकट/प्रवेश पत्र समर्थ पोर्टल (https://ignou.samarth.edu.in/index.php/site/login) पर छात्र पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। जून, 2026 टीईई के लिए आवेदन करने वाले सभी शिक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे जून, 2026 टीईई परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान पहले से ही बनाई गई लॉगिन आईडी के माध्यम से समर्थ पोर्टल से अपना हॉल टिकट / प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। इसके अलावा, जैसा कि पहले सार्वजनिक सूचना और क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से अधिसूचना के माध्यम से सूचित किया गया था, किसी भी मामले में परीक्षा केंद्र में बदलाव के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा और सभी शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा जारी हॉल टिकट में उल्लिखित परीक्षा केंद्र के अनुसार जून, 2026 टीईई के लिए उपस्थित होना होगा।



