Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हाता में बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का विधायक ने किया निरीक्षण

4.50 करोड़ की योजना में मिली खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश, यात्रियों और दुकानदारों को मिलेगी बड़ी सुविधा

हाता में बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का विधायक ने किया निरीक्षण

4.50 करोड़ की योजना में मिली खामियों को जल्द सुधारने का निर्देश, यात्रियों और दुकानदारों को मिलेगी बड़ी सुविधा

जमशेदपुर- पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक में झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा लगभग 4.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी एवं संवेदक भी मौजूद रहे। विधायक ने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया और कार्य में पाई गई कुछ खामियों को लेकर अधिकारियों एवं संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ज्ञात हो कि बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण अंतिम चरण में है तथा यहां लगभग 40 दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

डिजाइन और रिसाव संबंधी खामियों को सुधारने का निर्देश

निरीक्षण के उपरांत विधायक संजीव सरदार ने कहा कि निर्माण कार्य में डिजाइन समेत कुछ तकनीकी खामियां पाई गई हैं, जिन्हें जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि भवन के कुछ हिस्सों में पानी के रिसाव की समस्या सामने आई है, जिसे तत्काल ठीक कराने को कहा गया है। विधायक ने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नियमित निगरानी रखने को भी कहा ताकि आम जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

यात्रियों और दुकानदारों को मिलेगा सीधा लाभ

विधायक ने कहा कि हाता बिरसा चौक क्षेत्र का प्रमुख चौराहा है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री बंगाल, उड़ीसा समेत अन्य राज्यों के लिए सफर करते हैं। बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स के बन जाने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान मिलेगा, जिससे सड़क चौड़ी होगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आधारभूत संरचना को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जल्द ही इस कॉम्प्लेक्स को पूर्ण कर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

अधिकारी एवं संवेदक रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान हरिओम कंस्ट्रक्शन के संवेदक मुकेश सिंह, जिला परिषद के जिला अभियंता नकुल ठाकुर, जूनियर इंजीनियर राकेश कुमार समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!