Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गोविंदपुर जलापूर्ति योजना 48 घंटे से ठप्प बूंद-बूंद पानी को तरसी 1.5 लाख की आबादी, आक्रोशित जनता ने पानी टंकी पर किया प्रदर्शन

जलापूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो कल 'अन्ना चौक' होगा जाम- जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह

गोविंदपुर जलापूर्ति योजना 48 घंटे से ठप्प बूंद-बूंद पानी को तरसी 1.5 लाख की आबादी, आक्रोशित जनता ने पानी टंकी पर किया प्रदर्शन

जलापूर्ति जल्द बहाल नहीं हुई तो कल ‘अन्ना चौक’ होगा जाम: जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह

जमशेदपुर/गोविंदपुर- भीषण गर्मी के बीच गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से पिछले 48 घंटों से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। इसके विरोध में स्थानीय जनता का आक्रोश फूट पड़ा। जलापूर्ति ठप होने से क्षेत्र की 21 पंचायतों के करीब 22 हजार परिवारों की लगभग 1.5 लाख की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। प्रशासनिक अधिकारियों के ढुलमुल रवैये और संवेदनहीनता से परेशान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह के नेतृत्व में गोविंदपुर स्थित पानी टंकी परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
अधिकारियों के ढुलमुल रवैये पर भड़के डॉ. परितोष सिंह
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के कड़े निर्देश दिए हैं, वहीं दूसरी तरफ पूर्वी सिंहभूम के विभागीय अधिकारी कान में तेल डालकर सो रहे हैं।
48 घंटे से जलापूर्ति बाधित होने के कारण 21 पंचायतों में त्राहिमाम मचा हुआ है। सबसे शर्मनाक बात यह है कि पीएचइडी (PHED) और बिजली विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर दोषारोपण कर अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रहे हैं। जनता की परेशानी से किसी को कोई सरोकार नहीं है
— डॉ. परितोष सिंह, जिला परिषद सदस्

कल अन्ना चौक जाम करने की चेतावनी
डॉ. परितोष सिंह और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द जलापूर्ति सुचारू नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत कल (बुधवार) को क्षेत्र के मुख्य ‘अन्ना चौक’ को पूरी तरह से जाम कर दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सतवीर सिंह बग्गा, राजबान सिंह, गोविन्दा लोहरा, रवि कुमार, विजय कुमार, दिनेश सिंह, रवि चौधरी, सत्यजीत बैनर्जी, प्रशांत चौधरी, लालमती बान सिंह,गीता पूर्ति, लक्ष्मी नाग ,रखी पूर्ति,कुनी सोय,जोबा पिंगुआ,नमसी पूर्ति,तुलसी बनरा,तुनोई नायक,मालती नाग,गागी बोदरा सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!