Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की एन. ललिता राव ने 50+ आयु वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक जीता

झारखंड की अनुभवी मास्टर्स एथलीट एन. ललिता राव ने गोवा के बंबोलिम एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50+ आयु वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक (द्वितीय स्थान) प्राप्त किया

गोवा में आयोजित राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड की एन. ललिता राव ने 50+ आयु वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक जीता

गोवा- झारखंड की अनुभवी मास्टर्स एथलीट एन. ललिता राव ने गोवा के बंबोलिम एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय महिला मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50+ आयु वर्ग की ट्रिपल जंप स्पर्धा में रजत पदक (द्वितीय स्थान) प्राप्त किया।

ललिता राव ने 7.89 मीटर की प्रभावशाली छलांग लगाकर यह उपलब्धि हासिल की और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

30 एवं 31 मई 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 800 महिला मास्टर्स एथलीट भाग ले रही हैं। झारखंड से 17 महिला खिलाड़ियों का चयन इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

झारखंड दल का नेतृत्व विजय सिंह कर रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एन. ललिता राव को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड के खिलाड़ी प्रतियोगिता के दूसरे एवं अंतिम दिन भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य के लिए और अधिक पदक जीतेंगे।

मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने ललिता राव की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है तथा सभी खिलाड़ियों को आगामी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!