Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

फूलो झानो वीमेन इम्पावरमेंट मिशन ने किया तुलसी भवन में रक्तदान शिविर आयोजित 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह हुआ

फूलोझानो वीमेन इम्पावरमेंट मिशन द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था फूलोझानो के द्वारा स्वर्गीय ख्यातिप्राप्त एवं यशस्वी डॉ. के. कार्तिक अय्यर की पुण्य स्मृति में 20 मई 2026 को तुलसी भवन, बिष्टुपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया

फूलो झानो वीमेन इम्पावरमेंट मिशन ने किया तुलसी भवन में रक्तदान शिविर आयोजित 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह हुआ

जमशेदपुर – फूलोझानो वीमेन इम्पावरमेंट मिशन द्वारा महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था फूलोझानो के द्वारा स्वर्गीय ख्यातिप्राप्त एवं यशस्वी डॉ. के. कार्तिक अय्यर की पुण्य स्मृति में 20 मई 2026 को तुलसी भवन, बिष्टुपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया


इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में शहरवासियों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 100 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया, जो मानव सेवा एवं समाज के प्रति लोगों की जागरूकता और संवेदनशीलता का प्रतीक है।


कार्यक्रम मुख्य अतिथि ईचागढ की विधायक सविता महतो रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथियों में कुणाल षाडंगी पूर्व विधायक और (प्रवक्ता, झामुमो), महिला समाजसेवी पूर्वी घोष, डॉ. हर्षिणी, डॉ. कार्तिक अभिषेक, गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ. रमा सुब्रमणियम, रोशनी संस्था की तरु गांधी, तुलसी भवन के सचिव डॉ. प्रसनजीत तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्रनाथ चौबे रहे एवं राष्ट्र वादी एवं बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अमरप्रीत सिंह काले जमशेदपुर से बाहर रहने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में अखिलेश पांडेय तथा जुगनू पांडेय सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

वहीं इस मौके पर मुख्य अतिथि सविता महतो ने संस्था की सराहना करते हुए कहा यह दौर महिला सशक्तिकरण का है। क्योंकि पिछले कई शताब्दी के गुलामी का सबसे बुरा प्रभाव महिलाओं पर पड़ा और वे बहुत ही उपेक्षित रहीं। लेकिन आज सभी ने महसूस किया कि महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता और न्याय के लिए बलिदान देने वाली की जरूरत है। झारखंड की वीरांगना फुलो झानो को राष्ट्रीय महत्व देने जैसा अभी सम्मान नही मिला है

इस आयोजन को सफल बनाने में स्वर्गीय डॉ के के अय्यर के पुत्र जो मेदांता दिल्ली में डाक्टर हैं डॉ कार्तिक अभिषेक, उनकी पुत्रवधु डॉ हर्षिणी जो मनोचिकित्सक हैं और पुत्री डॉ उपासना जो टीएमएच में डाक्टर हैं का बहुत समर्पित योगदान के साथ ही संस्था की सचिव और जमशेदपुर के बौद्धिक आयोजनों की सिद्धहस्त संचालिका विदुषी, महिला विश्वविद्यालय जमशेदपुर की प्रोफेसर डॉ त्रिपुरा झा के नेतृत्व में कार्यकारिणी के सदस्य चित्र रेखा सुंडी, ऋतिक चौबे, नेयाज अहमद सुल्तान, तारिक अज़ीज़ सांभवी कुमारी, अखिलेश सिंह एवं पवन कुमार बबलू ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अत्यंत सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने कहा कि “रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। अब वैज्ञानिक सह तकनीकी विकास के कारण एक यूनिट रक्त तीन व्यक्तियों को लाभ पहुँचा रहा है । इस आयोजन में रक्तदाताओं को आकर्षक उपहार एवं जलपान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानवता यानी सच्चा भाईचारा सेवा एवं जागरूकता की भावना को सशक्त कर परोपकारी संस्कृति का निर्माण करना था, जिसमें संस्था को शहरवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!