Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एसिया भवन में मेहता इंडस्ट्रीज का स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा एसएसएस मेहता इन्डस्ट्रीज लि. के साथ कम्पनी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ, जिसमें 61 रोगियों की जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार परामर्श और चिकित्सा नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जया मोइत्रा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा दिया गया

एसिया भवन में मेहता इंडस्ट्रीज का स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा एसएसएस मेहता इन्डस्ट्रीज लि. के साथ कम्पनी के सीएसआर कार्यक्रम के तहत आदित्यपुर स्थित एसिया भवन में स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न हुआ, जिसमें 61 रोगियों की जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार परामर्श और चिकित्सा नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जया मोइत्रा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा दिया गया। इस दौरान नेत्र से सम्बन्धित 16 लोगों को चश्मा जांच कर प्रदान किया गया, वहीं 3 नेत्र रोगियों का मोतियाबिन्द ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, जिनका ऑपरेशन 11 जुलाई से शुरु हो रहे नेत्र शिविर में बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में होगा। शिविर का संचालन रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने किया, शिविर को सफल बनाने में एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। शिविर में रेड क्रॉस कार्यकर्ता व वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, मुकेश बेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस शिविर के पश्चात 2 जून को आदिवासी नवयुवक क्लब, तालसा में यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर से रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा, जिस शिविर से तालसा, तुरामडीह, छोटा तालसा, बिंदापुर, धतकीडीह, पाथरडीह गांव के आदिवासी व ग्रामीण लाभान्वित हो सकेंगे।

5 जून से 219वां सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक महीने आयोजित होने वाला 6 दिवसीय सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेजमेंट प्रशिक्षण सत्र 5 जून से 10 जून तक शहर के साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम का यह नियमित 219वां ट्रेनिंग बैच होगा, जिसमें हमेशा की तरह कम्पनी क्षेत्र के अन्तर्गत सबसे महत्वपूर्ण सेफ्टी और उनके उद्देश्यों से परिचित कराया जायेगा। फर्स्ट एड एवं सम्बन्धित सभी विषयों से लेकर सुरक्षा चूक होने पर फर्स्ट एड तकनीक पर लिखित व व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा। वर्तमान में हीट स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर, हार्ट अटैक होने पर दी जाने वाली सहायता के साथ सीपीआर विथ माउथ टू माउथ रेस्पिरेशन से सम्बन्धित जानकारी दी जायेगी। 4 जून तक बिष्टुपुर स्थित रेड क्रॉस ऑफिस में तथा 5 जून को रेड क्रॉस भवन में आयोजित ट्रेनिंग सत्र के पहले दिन सीधे नामांकन प्रतिभागी करवा सकते हैं।

3 जून को लोहिया नेत्रालय, बागबेड़ा में इमरजेंसी रक्तदान शिविर

बागबेड़ा व आसपास के युवकों से रक्तदान में भाग लेने की अपील

जमशेदपुर- रक्त की कमी को देखते हुए आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए शीघ्र निर्णय लेकर बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में 3 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन राम मनोहर लोहिया सेवा संस्थान तथा रेड क्रॉस के सहयोग से तय हुआ है। यह रक्तदान शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है कि बीते एक सप्ताह के भयानक तापमान के कारण अनेकों लोगों के बीमार पड़ने तथा रक्त आवश्यकता बढ़ने के कारण रक्त की आपातकालीन मात्रा को ब्लड बैंक में बनाये रखना चुनौती पूर्ण हो गया है, ऐसी स्थिति में युवा रक्तदाता का रक्तदान ही इसका एकमात्र विकल्प है ताकि हर जरूरतमंद को समय पर इस समय रक्त मिल सके और ब्लड बैंक में भी आपातकालीन रक्त की मात्रा बनी रहे। बागबेड़ा एवं आसपास के लाल बिल्डिंग, हरहरगुट्टु, रानीडीह, गाराबासा, नया बाजार के युवाओं से अनुरोध है कि वे शिविर में रक्तदान कर इस आपातकालीन स्थिति से शहर को बाहर निकालने में अपनी क्षमता का उपयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!