Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एमजीएम अस्पताल परिसर में देर रात बवाल, डिलीवरी बॉय और मेडिकल स्टूडेंट्स के बीच मारपीट से तनाव

जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर मंगलवार देर रात करीब 9 बजे उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब डिलीवरी बॉय और मेडिकल स्टूडेंट्स के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई

एमजीएम अस्पताल परिसर में देर रात बवाल, डिलीवरी बॉय और मेडिकल स्टूडेंट्स के बीच मारपीट से तनाव

जमशेदपुर- जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर मंगलवार देर रात करीब 9 बजे उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब डिलीवरी बॉय और मेडिकल स्टूडेंट्स के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई।

जानकारी के अनुसार ब्लिंकिट और बिग बास्केट से जुड़े डिलीवरी बॉय अस्पताल परिसर में डिलीवरी देने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मेडिकल स्टूडेंट्स और डिलीवरी बॉय के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

डिलीवरी बॉय कुंदन कुमार की ओर से आरोप लगाया गया कि डिलीवरी देकर लौटने के दौरान कुछ लड़कों और एक लड़की ने उन्हें रोककर लड़की को गलत नियत से देखने का आरोप लगाया। इसके बाद उनके साथ और उनके साथियों के साथ मारपीट की गई। साथ ही रुपयों की छिनतई का भी आरोप लगाया गया।

वहीं मेडिकल स्टूडेंट्स की ओर से विशाल नामक छात्र ने बताया कि तीन युवक एक ही बाइक पर अस्पताल परिसर में पहुंचे थे और वहां खड़ी छात्राओं पर कमेंट पास किया गया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। स्टूडेंट्स ने छिनतई के आरोप को पूरी तरह गलत बताया है

मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्षों की ओर से बड़ी संख्या में युवक अस्पताल परिसर में पहुंच गए, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। मेडिकल स्टूडेंट्स भी एकजुट हो गए और अस्पताल परिसर कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!