Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एक सप्ताह में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों का सत्यापन पूरा करें – डीसी

समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा

एक सप्ताह में मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों का सत्यापन पूरा करें – डीसी

जमशेदपुर – समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन ने विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत लाभुकों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही नॉन-डीबीटी खातों की जांच कर पात्र लाभुकों को शीघ्र राशि हस्तांतरित करने का निर्देश दिया। बैठक में अस्पतालों और विद्यालयों की आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। उपायुक्त ने सदर अस्पताल में रैम्प, प्रतीक्षागृह में शेड, हाई मास्ट लाइट और पार्किंग व्यवस्था, शहरी स्वास्थ्य केंद्रों तथा सीएचसी गोलमुरी-जुगसलाई के मरम्मत कार्य में तेजी लाने को कहा। जिले के 50 विद्यालयों में मरम्मत कार्य और 21 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए डुमरिया के केजीबीवी में पेयजल व्यवस्था सुधारने तथा सभी स्कूली बच्चों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए। आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों की समीक्षा में डिमना चौक पर ईएचटी लाइन की ऊंचाई बढ़ाने, एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए केबल स्थानांतरण, अवध डेंटल कॉलेज से बरसोल तक स्ट्रीट लाइट लगाने, फ्लाईओवर, अंडरपास और पुल-पुलिया निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया गया। साथ ही वन विभाग से लंबित एनओसी शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सीपीजीआरएएमएस में लंबित 38 जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!