Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

एग्रिको हेल्थ क्लब द्वारा आयोजित समर कैंप सोमवार को बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया

इस कैंप के मुख्य संरक्षक वाई पी सिंह ने बताया कि पिछले 13 सालों से हम लोग इस तरह के समर कैंप का आयोजन कर रहे हैं। यह समर कैंप का 14वां साल है

जमशेदपुर- एग्रिको हेल्थ क्लब द्वारा आयोजित समर कैंप सोमवार को बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हो गया

इस कैंप के मुख्य संरक्षक वाई पी सिंह ने बताया कि पिछले 13 सालों से हम लोग इस तरह के समर कैंप का आयोजन कर रहे हैं। यह समर कैंप का 14वां साल है।

11 मई से 25 मई तक यह कैंप लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। उसके साथ ही साथ अभिभावकों ने भी भाग लिया।

वहीं समाज सभी अरुण बाकरेवाल एवं समाजसेवी एवं बिल्डर विकास सिंह ने कहा कि हमें बेहद खुशी होती है कि इस तरह के समर कैंप का आयोजन एग्रिको हेल्थ क्लब लगातार करते आ रही है। यह समर कैंप प्रतिवर्ष हो, ऐसी हमारी शुभकामनाएं हैं।

यहां पर कई तरह के खेलों का आयोजन किया गया। तरह-तरह के कहानी, कविता आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया। सभी विजय खिलाड़ियों पुरस्कार के रूप में मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साह बढ़ाया गया। समापन कार्यक्रम में लोगों ने काफी मस्ती की, नाच गाना का आयोजन हुआ। रात्रि भोज का भी लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और बच्चे यह तय कर पाते हैं कि उसकी रुचि किस में है और किस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।

यहां पर कबड्डी, खो – खो, फुटबॉल, कराटे, मुक्केबाजी, तीरंदाजी, वॉलीबॉल सहित कई खेलों का प्रशिक्षण सीनियर कोचों द्वारा दिया गया और सफल खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंच मेडल से सम्मानित किया गया। सबसे बड़ी बात यह थी कि यह कैंप पूरी तरह से नि:शुल्क था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!