एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन का आज छठा दिन सूर्य मंदिर में पूल पार्टी के रूप में 500 बच्चों के बीच काफी हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया
इस कार्यक्रम में उपस्थित सूर्य मंदिर के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं आज के मेहमान लकी शामिल हुए एवं अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किया

जमशेदपुर- एग्रीको हेल्थ एसोसिएशन का आज छठा दिन सूर्य मंदिर में पूल पार्टी के रूप में 500 बच्चों के बीच काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया



इस कार्यक्रम में उपस्थित सूर्य मंदिर के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं आज के मेहमान लकी शामिल हुए एवं अपने अनुभव बच्चों के साथ साझा किया



यह समर कैंप प्रतिवर्ष गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। कैंप के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन, फिटनेस, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता का प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही अभिभावकों के लिए भी यह कैंप आनंद एवं प्रेरणा का माध्यम बनता जा रहा है

अपनी उत्कृष्ट व्यवस्था, मनोरंजक गतिविधियों एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के कारण यह समर कैंप एग्रीको क्षेत्र में बच्चों एवं अभिभावकों की पहली पसंद तथा आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन चुका है
अध्यक्ष -सुरेश चौरसिया, जनरल सेक्रेटरी- सनोज सिंह, ट्रेजरर- राजा राव एवं अरविंद सिंह, शुक्ला, अमित वर्मा, प्रशांत, गणपत, गणेश, उमाकांत, छोटू इत्यादि सदस्य मौजूद थे




