Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ईचागढ़ के कुईडीह में विधायक सविता महतो ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन

सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं - सविता महतो

ईचागढ़ के कुईडीह में विधायक सविता महतो ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन

सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं – सविता महतो

ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुईडीह गांव में मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छऊ नृत्य का आयोजन किया गया कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में विधायक को मंच तक पहुंचाया तथा माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ बैठकर गांव की पेयजल, सड़क, बिजली समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने कहा कि इन मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है और इसे सहेजकर रखने की पहल करना सराहनीय कदम है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराते हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंगाल के पुरूलिया हुंड़ा के छऊ उस्ताद कार्तिक कर्मकार एवं बराबाजार के शशधर कालिंदी एंड पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर मुखिया संगीता देवी, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, विश्वनाथ उरांव, रामचरण सिंह मुंडा, पशुपति सिंह मुंडा, कमल उरांव, दरेस वैवर्त, पटनु कालिंदी, मृत्यंजय सिंह मुंडा, लक्ष्मी नारायण सिंह, दीपक लोहरा सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!