Uncategorized
ईचागढ़ के कुईडीह में विधायक सविता महतो ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन
सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं - सविता महतो

ईचागढ़ के कुईडीह में विधायक सविता महतो ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन

सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं – सविता महतो

सरायकेला खरसावां- ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कुईडीह गांव में मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने फीता काटकर किया।

इस दौरान ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में विधायक को मंच तक पहुंचाया तथा माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीण महिला-पुरुषों के साथ बैठकर गांव की पेयजल, सड़क, बिजली समेत अन्य समस्याओं की जानकारी ली।



