दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने परिचालन दक्षता, आधारभूत संरचना विकास तथा यात्री सुविधाओं की समीक्षा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न खंडों का व्यापक निरीक्षण किया
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक ने SHM-KGP तथा KGP-GTS खंडों का निरीक्षण किया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों तथा समग्र रेलवे परिचालन पर विशेष ध्यान दिया गया

दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने परिचालन दक्षता, आधारभूत संरचना विकास तथा यात्री सुविधाओं की समीक्षा हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न खंडों का व्यापक निरीक्षण किया निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक ने SHM-KGP तथा KGP-GTS खंडों का निरीक्षण किया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों तथा समग्र रेलवे परिचालन पर विशेष ध्यान दिया गया
इसके पश्चात घाटशिला (GTS) में सांसद बिद्युत बरण महतो के साथ रेलवे स्टेशनों के विकास एवं चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत यात्री सुविधाओं के उन्नयन को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान यात्री सुविधाओं, आधारभूत संरचना विस्तार तथा रेलवे के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा बैठक के उपरांत घाटशिला स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं का अवलोकन कर उनकी स्थिति का जायजा लिया गया।
तत्पश्चात सांसद बिद्युत बरण महतो, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक/चक्रधरपुर, मुख्यालय एवं मंडल के रेलवे अधिकारियों के साथ घाटशिला-टाटानगर खंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया, जिसमें परिचालन प्रदर्शन तथा प्रगति पर चल रहे आधारभूत संरचना विकास कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान लेवल क्रॉसिंग गेट एवं गोविंदपुर स्टेशन का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां उपलब्ध यात्री एवं परिचालन सुविधाओं का जायजा लिया गया।
टाटानगर स्टेशन पर महाप्रबंधक ने सांसद बिद्युत बरण महतो, विधायक सरयू राय तथा विधायक प्रतिनिधियों के साथ यात्रियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं टाटानगर स्टेशन के मेजर डेवलपमेंट प्लान के संदर्भ में समग्र विकास पर चर्चा की। इस दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं तथा स्टेशन उन्नयन परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण भी किया।
टाटानगर दौरे के उपरांत महाप्रबंधक चक्रधरपुर स्टेशन की ओर प्रस्थान किए तथा टाटानगर-चक्रधरपुर खंड के बीच विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इसके बाद चक्रधरपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई।




