Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन सिंह की बहन का निधन

दैनिक भास्कर जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार सह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह और उनके बड़े भाई गुरमीत सिंह की बहन 60 वर्षीय राजेंद्र कौर का आज सुबह टीएमएच के सीसीयू वार्ड में निधन हो गया। जिनका दाह संस्कार कल शनिवार को सुबह 11:30 बजे बिष्टुपुर पार्वती घाट में होगा

दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन सिंह की बहन का निधन
जमशेदपुर – दैनिक भास्कर जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार सह सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार त्रिलोचन सिंह और उनके बड़े भाई गुरमीत सिंह की बहन 60 वर्षीय राजेंद्र कौर का आज सुबह टीएमएच के सीसीयू वार्ड में निधन हो गया। जिनका दाह संस्कार कल शनिवार को सुबह 11:30 बजे बिष्टुपुर पार्वती घाट में होगा। शव यात्रा उनके निवास स्थान कीताडीह से निकलेगी जो गुरुद्वारा साहेब कीताडीह पहुंचेगी। अरदास के बाद घाट के लिए प्रस्थान करेगी। सरदार त्रिलोचन सिंह कीताड़ीह गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष भी हैं। उनके बड़े भाई सचिव है। निधन की सूचना पाकर उनके आवास पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, समेत कीताडीह गुरुद्वारा कमिटी के चेयरमैन गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह गांधी प्रधान इंद्रजीत सिंह रतन सिंह पहुंचे और निधन शोक प्रकट किया। शोक प्रकट करने वालों में सेंटर कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, गुरमीत सिंह तोता वर्किंग प्रेसिडेंट सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह मंटू अजीत सिंह गंभीर सिख इस दिन सभा की प्रधान रविंदर कौर कमलजीत कौर, कितादी की प्रधान बेबी परमजीत कौर बबली कौर सुखविंदर कौर समेत सिख नौजवान सभा के प्रधान हरदेव सिंह सोनू समेत विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!