Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चुनावी हिंसा एवं वैमनस्यता रोकने को लेकर मोदीजी का पुतला दहन किया गया – परविंदर सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को साकची गोलचक्कर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान बढ़ती हिंसा, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हो रहे हमले के विरोध में आयोजित किया गया

चुनावी हिंसा एवं वैमनस्यता रोकने को लेकर मोदीजी का पुतला दहन किया गया – परविंदर सिंह

साकची – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार को साकची गोलचक्कर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान बढ़ती हिंसा, लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हो रहे हमले के विरोध में आयोजित किया गया

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के दौरान एवं चुनाव के बाद हिंसा रोकने में पूरी तरह से नाकामयाब रही है, गृहमंत्री अमित शाह पूरी तरीके से स्तिथि काबू रखने में विफल साबित हुए हैं, चुनाव हर 5 वर्षों में आते हैं, जाते हैं मगर राजनीतिक दुश्मनी निभाना राजनीतिक दलों का कार्य नहीं है। देश में लोकतंत्र बचना चाहिए। इस तरह विपक्षी दलों के कार्यायलयों पर हमला किया गया, जो सरासर निंदनीय है। केवल और केवल केन्द्रीय बल का उपयोग चुनाव जीतने तक ही सीमित नहीं होना चाहिए

जिलाध्यक्ष ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि मणिपुर में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। विगत कई वर्षों से हिंसा रूक नहीं रही है। भाजपा सरकार लोगों के बीच शांतिपूर्ण माहौल बनाने में फेल हुई है। कांग्रेस पार्टी बंगाल को कदापि मणिपुर बनने नही देगी। मोदी सरकार को प्रत्येक परिवार को सुरक्षा देना होगा। अपने उदंड कार्यकर्त्ताओं को हाथों में कानून लेने से रोकना होगा।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जिस प्रकार हिंसा, भय एवं प्रशासनिक दुरुपयोग की घटनाएं सामने आई हैं, वह लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260507-WA0300-300×135.jpg" alt="" width="300" height="135" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1459
उन्होंने कहा कि देश एवं राज्यों में भाजपा की राजनीति केवल समाज को बांटने, भय का माहौल उत्पन्न करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी सदैव लोकतंत्र, संविधान एवं शांति व्यवस्था की पक्षधर रही है और आगे भी जनता की आवाज बुलंद करती रहेगी।
अवधेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को अविलंब हस्तक्षेप कर हिंसा पर रोक लगानी चाहिए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम जनता का लोकतंत्र पर विश्वास कायम रह सके।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम करने की मांग की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित थे।
जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रदेश सचिव ब्रजेंद्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, अमरजीत नाथ मिश्रा राजा सिंह सेवादल मुख्य संगठन, अविनाश सिंह, अशोक सिंह क्रांतिकारी, जिला के उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव, जसवंत सिंह जस्सी, अरुण कुमार सिंह, अंसार खान, मनजीत आनंद, रामलाल प्रसाद पासवान, आशुतोष सिंह, जिला महामंत्री उदय कुमार सिंह, अपर्णा गुहा, सुखदेव सिंह मल्ली, मकसूद आलम, अमित श्रीवास्तव, सुनील प्रसाद, ज्योति मिश्रा, आशीष मुखी, राजेश चौधरी, राकेश साहू, कौशल प्रधान, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोहल, जिला महामंत्री बबलू नौशाद, अजय कुमार मिश्रा, कौशल प्रधान, राजकिशोर प्रसाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, सन्नी सिंह, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, अमरनाथ सिंह, जिला सचिव सुनीता ओझा सुल्तान अहमद, फिरोज खान, तनवीर खान, अरुण बारीक शाहिद इकबाल, नमिता सिंह, ईशान पत्रा, रविंद्र मौर्या, देवेंद्र कुमार, अबुबकर सिद्दिकी, राकेश कुमार पांडे, आशीष ठाकुर देवाशीष घोष, सुभाष प्रसाद, रघु चंदन प्रधान, रंजन सिंह, विक्रम झा, संतोष सिन्हा, राजेन्दर सिंह, रवि रंजन कुमार, मो असलम खान, सरफराज, विक्की, अयाज, बाबू , अमन, राहुल, रणजीत सिंह, दुर्गा प्रसाद, शिल्पी चक्रवर्ती, चंद्रावती पाल, पंकज कुमार, रश्मी निगार, रेनू मिश्रा, सुनीता टोप्पो, संध्या दास, लकी शर्मा अबू बकर सिद्दीकी, हरे कृष्णा लोहार, संतोष शर्मा, पप्पू, राजू, प्रताप यादव, शबाना परवीन, राजकुमार वर्मा एवं उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!