Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चिलचिलाती धूप में सड़क पर उतरे विधायक संजीव सरदार, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण

15 जून की समय सीमा को लेकर विधायक गंभीर अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

चिलचिलाती धूप में सड़क पर उतरे विधायक संजीव सरदार, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण

15 जून की समय सीमा को लेकर विधायक गंभीर अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने का दिया निर्देश

जमशेदपुर – आज पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत चर्चित बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर घाघीडीह एवं गीड्डीझोपड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद विधायक स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर योजना के कार्यों का बारीकी से अवलोकन करते नजर आए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पेयजल विभाग के भागीरथ कुमार एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उन्होंने पाइपलाइन, कनेक्शन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया।

15 जून की समयसीमा को लेकर विधायक गंभीर

निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हाल ही में हुई विभागीय बैठक में 15 जून तक बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया था। उसी तय शेड्यूल के अनुसार कार्य हो रहा है या नहीं, इसे सुनिश्चित करने के लिए वे खुद मैदान में उतरकर निरीक्षण कर रहे हैं। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजना से जुड़े सभी कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि वर्षों से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों को इस योजना से बड़ी राहत मिलने वाली है।

जनता को राहत दिलाने के लिए लगातार की जा रही मॉनिटरिंग – संजीव सरदार

विधायक ने कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है और वे लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक बाधा की जानकारी तुरंत दें ताकि उसका त्वरित समाधान किया जा सके। विधायक ने यह भी कहा कि हेमंत सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और जलापूर्ति योजना इसका बड़ा उदाहरण है।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता शिव कुमार, जूनियर इंजीनियर राहुल टुडू समेत झामुमो के कई नेता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!