Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चांडिल रेल मंडल से टाटा नगर रेलवे स्टेशन पहुँचने मे यात्री ट्रेन घंटो लेट हो रही है जिसको लेकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रेल मंत्रालय को ट्वीट कर ट्रेन के परिचालन को सही करने का आग्रह किया है

पूर्व से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि ट्रेन चांडिल तक सही समय पर आ जाती है मगर 30 किलोमीटर का सफर करने मे घंटो लग जाता है जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि ज़ब आंदोलन शुरू हुआ तो चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम और एडीसीएम ने आश्वासन दिया की जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा, मगर अब भी कोई सकारात्मक पहल नहीं दिखाई दे रहा है

जमशेदपुर- जमशेदपुर चांडिल रेल मंडल से टाटा नगर रेलवे स्टेशन पहुँचने मे यात्री ट्रेन घंटो लेट हो रही है जिसको लेकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रेल मंत्रालय को ट्वीट कर ट्रेन के परिचालन को सही करने का आग्रह किया है

पूर्व से इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा कि ट्रेन चांडिल तक सही समय पर आ जाती है मगर 30 किलोमीटर का सफर करने मे घंटो लग जाता है जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि ज़ब आंदोलन शुरू हुआ तो चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम और एडीसीएम ने आश्वासन दिया की जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा, मगर अब भी कोई सकारात्मक पहल नहीं दिखाई दे रहा है
यात्रियों की अब भी रेल लेट होने की सूचना मिल रही है, जिसके बाद रेल संघर्ष समिति बनाई गईं, यह कोई राजनीति नहीं है इसमें सभी पार्टी और सभी बर्ग के लोगों को इस समिति से जोड़ा जा रहा है ताकि ट्रेनों के परिचालन मे सुधार हो सके, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देर से ही मगर जनता के परेशानियों के ट्वीट किया है, यह बहुत अच्छी बात है, उन्होंने कहा कि ज़ब तक ट्रेनों का परिचालन सही नहीं होगा तब तक आंदोलन चलता रहेगा

वहीं रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि इस समिति मे सभी राजनीति एवं शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से अपील है कि इस समिति से जुड़े और रेल यात्रियों की समस्या जा समाधान निकालने मे सहभागिता सुनिश्चित करें उन्होंने साफ कहा की समिति ज़ब तक ट्रेनों का परिचालन सही नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा, यह आंदोलन टाटा नगर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर चांडिल, खरासवां, घाटशीला, गम्हरिया, सिनी आदित्यपुर रेलवे स्टेशन तक आंदोलन किया जाएगा, उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आम लोगों के लिए है जो सही समय पर घर पहुंचने के जगह तीन चार घंटा लेट घर पहुँच रहें है, उन्होंने कहा कि ट्रेनों के लेट होने से आम लोगों के साथ साथ रोज मर्रा के काम करने वाले मजदूर और व्यपारियों को काफी परेशानी हो रही है, चक्रधरपुर डिवीज़न ट्रेनों का परिचालन सही करें नहीं तो आंदोलन आगे और भी उग्र होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!