बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारत संस्कार ट्रस्ट ने भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में मुख्य अतिथि महापौर संजय सरदार विशिष्ठ अतिथि उपमहापौर अंकुर सिंह का अभिनंदन शाॅल और रामचरित मानस देकर सम्मानित किया
उपमहापौर अंकुर सिंह संस्था के पदाधिकारियों ने बुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित के बाद संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने संस्था के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक बताया

आदित्यपुर- बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भारत संस्कार ट्रस्ट ने भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में मुख्य अतिथि महापौर संजय सरदार विशिष्ठ अतिथि उपमहापौर अंकुर सिंह का अभिनंदन शाॅल और रामचरित मानस देकर सम्मानित किया

अन्य सम्मानित अतिथियों को भी मानस की एक प्रति देकर सम्मानित किया गया
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260502_103515-300×169.jpg" alt="" width="300" height="169" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1361
उपमहापौर अंकुर सिंह संस्था के पदाधिकारियों ने बुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित के बाद संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय ने संस्था के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रम को विस्तार पूर्वक बताया

संरक्षक रबीन्द्रनाथ चौबे ने संस्कार को हम आने वाली पीढ़ी में किस प्रकार दें विस्तार से बताया. राम चन्द्र पासवान, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाध्यापिका सन्ध्या प्रधान, संस्था के महासचिव सह पार्षद डॉ नथुनी सिंह, ट्रस्टी पत्रकार कवि कुमार, डॉ लक्ष्मण ठाकुर ने दूसरे संरक्षक नवल किशोर सिंह ने संबोधित किया.

इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य और योग ने सबका मन मोह लिया

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि महापौर संजय सरदार ने बताया कि पहली बार उन्हें बहुत अच्छा लगा. अपनी तरफ से भारत संस्कार को हर संभव मदद करेगे, जब भी संस्था उन्हें बुलायेगी वह आयेगें.अपने संबोधन में उपमहापौर अंकुर सिंह ने कहा कि संस्था के लिए वह हमेशा उपलब्ध होगें.

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष रमेश त्रिपाठी,संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता, संयुक्त सचिव दया शंकर मिश्रा,मनोज पासवान, वार्ड पार्षद श्रीमती मंजू सिंह, समाज सेवी जितेंद्र नाथ मिश्रा, मोती लाल पब्लिक स्कूल के ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा, पीडी सिंह इप्टा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानन्द मोदी आदि थे. समारोह का संचालन उपाध्यक्ष और संस्कार प्ले स्कूल के निर्देशक एस डी प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य उर्वशी मेहता ने किया. समारोह को सफल बनाने में शिक्षिकाएं मुनमुन सावित्री अंजना, रिया, आकृति, सुबीर राज, योग टीचर ज्योति ने सहयोग किया




