Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ब्रह्माकुमारीज़ बिष्टुपुर केंद्र में पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया

ब्रह्मा कुमारीज़ के बिष्टुपुर सेवा केंद्र में आज पाँच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। यह समर कैंप 23 मई 2026 से 27 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समर कैंप का उदघाटन मुख्य अतिथि नारायण कुमार झा, प्रशिक्षण केंद्र प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा जमशेदपुर तथा विशिष्ठ अतिथियों में उपस्थित सरोज अग्रवाल, संस्थापक सह निदेशक, मुद्रा स्कूल ऑफ डांस आर्ट म्यूजिक एवं गालू गोराई, प्राचार्य, डी.एन. कमानी उच्च विद्यालय, बिष्टुपुर एवं सी.एच. निशा वाणी, प्रधानाध्यापिका, आंध्रा भक्त श्रीराम मंदिरम स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

ब्रह्माकुमारीज़ बिष्टुपुर केंद्र में पांच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ किया गया

जमशेदपुर – ब्रह्मा कुमारीज़ के बिष्टुपुर सेवा केंद्र में आज पाँच दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। यह समर कैंप 23 मई 2026 से 27 मई 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समर कैंप का उदघाटन मुख्य अतिथि नारायण कुमार झा, प्रशिक्षण केंद्र प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा जमशेदपुर तथा विशिष्ठ अतिथियों में उपस्थित सरोज अग्रवाल, संस्थापक सह निदेशक, मुद्रा स्कूल ऑफ डांस आर्ट म्यूजिक एवं गालू गोराई, प्राचार्य, डी.एन. कमानी उच्च विद्यालय, बिष्टुपुर एवं सी.एच. निशा वाणी, प्रधानाध्यापिका, आंध्रा भक्त श्रीराम मंदिरम स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में नैतिक मूल्यों, जीवन कौशल एवं श्रेष्ठ नागरिक बनने की भावना का विकास करना है। समर कैंप में डिजिटल वेलनेस, आर्ट एंड क्राफ्ट, वेस्ट टू बेस्ट, राजयोग मेडिटेशन, सात्विक नॉन-फायर कुकिंग, पॉजिटिव थॉट्स, वैल्यू गेम्स, वृक्षारोपण, डिवाइन फैंसी ड्रेस, म्यूजिकल योगा तथा आध्यात्मिक शिक्षाओं के साथ अनेक मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। प्रथम दिवस पर बीके आभा बहन ने “हमारे विचार जीवन का आधार” विषय पर प्रेरणादायक सत्र लिया, जबकि बीके प्रियंका बहन ने बच्चों के लिए गतिविधियों सहित “डिजिटल वेलनेस” विषय पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक सत्र संचालित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं बच्चों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत उपयोगी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!