Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

ब्रह्मा कुमारीज़ ने किया बारीडीह में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विजय गार्डन बारीडीह शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का सफल समापन हुआ। इस वर्ष का समर कैंप विशेष रूप से डी-एडिक्शन अर्थात नशामुक्ति विषय पर आधारित रहा। समर कैंप के दौरान बच्चों ने मेडिटेशन, नशामुक्ति वर्कशॉप, नशामुक्ति स्क्रिप्ट एवं ड्रामा, स्केचिंग, गेम्स और जुंबा जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर जागरूकता के साथ भरपूर आनंद भी लिया

ब्रह्मा कुमारीज़ ने किया बारीडीह में दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन

जमशेदपुर – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विजय गार्डन बारीडीह शाखा द्वारा आयोजित दो दिवसीय समर कैंप का सफल समापन हुआ। इस वर्ष का समर कैंप विशेष रूप से डी-एडिक्शन अर्थात नशामुक्ति विषय पर आधारित रहा। समर कैंप के दौरान बच्चों ने मेडिटेशन, नशामुक्ति वर्कशॉप, नशामुक्ति स्क्रिप्ट एवं ड्रामा, स्केचिंग, गेम्स और जुंबा जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर जागरूकता के साथ भरपूर आनंद भी लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. संगीता तिवारी ने बच्चों को प्राइज वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रेरणादायक आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर पार्वती बहन एवं उर्वी बहन ने अपने सहयोग एवं सेवा भावना द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

साथ ही नशामुक्ति अभियान के उपलक्ष्य में 31 मई, विश्व तंबाकू निषेध दिवस (No Tobacco Day) के अवसर पर सुबह 8:00 बजे से 8:30 बजे तक विजय गार्डन, बारीडीह में जागरूकता रैली निकाली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!