Uncategorized
बिस्वजीत मणि मेला द्वारा कविगुरु रवीन्द्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
बिस्वजीत मणि मेला ने अपनी परंपरा को जारी रखते हुए 9 मई को कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में संगीत, नृत्य एवं विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से कविगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई

बिस्वजीत मणि मेला द्वारा कविगुरु रवीन्द्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
साथ ही, बिस्वजीत मणिमेला द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शैक्षणिक सत्र 2025–26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया एवं उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।
कार्यक्रम का समापन हर्ष एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसने कविगुरु रवीन्द्रनाथ टैगोर के आदर्शों — संस्कृति, शिक्षा एवं सृजनात्मकता — को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।




