Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भीषण गर्मी में राहत बना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल की पहल से 205 लोगों की हुई जांच

पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर (पश्चिम) पंचायत अंतर्गत स्कूल मोहल्ला स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार को संजीव सरदार फैन्स क्लब के तत्वावधान में क्योरबे अस्पताल, हाता के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। शिविर में अस्पताल के कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। कुल 205 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया

भीषण गर्मी में राहत बना निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, संजीव सरदार फैन्स क्लब और क्योरबे अस्पताल की पहल से 205 लोगों की हुई जांच

जमशेदपुर- पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर (पश्चिम) पंचायत अंतर्गत स्कूल मोहल्ला स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार को संजीव सरदार फैन्स क्लब के तत्वावधान में क्योरबे अस्पताल, हाता के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा किया गया। शिविर में अस्पताल के कुशल चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। कुल 205 लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाया

युवाओं की पहल को विधायक ने बताया सराहनीय

इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र के युवाओं द्वारा क्योरबे अस्पताल के सहयोग से इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए इस तरह के प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। विधायक ने क्योरबे अस्पताल प्रबंधन से आग्रह किया कि भविष्य में सुदूर गांवों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।

स्वास्थ्य सेवा को गांव तक पहुंचाने पर जोर

विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की अपील की। विधायक ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज एवं दवा उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं आयोजकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।


कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्ला, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, मुखिया कार्तिक मुर्मू, वार्ड सदस्य आफताब हुसैन, मो. बाला, देव पालित, मो. जमाल समेत कई लोग उपस्थित थे। वहीं आयोजन को सफल बनाने में सैयद समीउल्लाह, रिज्जु, लड्डन, समीर, दिलघोष, दशमत, पुतुल प्रधान, बबलू प्रधान, क्योरबे अस्पताल के डॉ. अमित कुमार, अभिजीत कुमार गोंड, शशि कात्यायनी, आभा, रनोज सरकार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!