Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति में सुधार हो- अनिल मोदी

भीषण गर्मी के कारण पूरे शहर वासियों के साथ जुगसलाई वासी पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में बिजली आपूर्ति में अनियमितता, लगातार आंख-मिचौली तथा कम वोल्टेज की समस्या लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। कम वोल्टेज के कारण घरों में पंखे सामान्य गति से नहीं चल पा रहे हैं तथा लोड सेटिंग की वजह से लोग एसी एवं कूलर जैसे आवश्यक उपकरणों का भी समुचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इससे आमजन, बुजुर्गों, बच्चों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है

भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति में सुधार हो- अनिल मोदी

जमशेदपुर- भीषण गर्मी के कारण पूरे शहर वासियों के साथ जुगसलाई वासी पहले से ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में बिजली आपूर्ति में अनियमितता, लगातार आंख-मिचौली तथा कम वोल्टेज की समस्या लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है। कम वोल्टेज के कारण घरों में पंखे सामान्य गति से नहीं चल पा रहे हैं तथा लोड सेटिंग की वजह से लोग एसी एवं कूलर जैसे आवश्यक उपकरणों का भी समुचित उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इससे आमजन, बुजुर्गों, बच्चों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संदर्भ में जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए निर्बाध एवं पर्याप्त वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने विद्युत विभाग से मांग की कि तत्काल प्रभाव से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाए, कम वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए तथा अनावश्यक लोड सेटिंग को नियंत्रित कर लोगों को राहत प्रदान की जाए, ताकि भीषण गर्मी के इस दौर में जनता को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!