Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा गर्मी के महीने में लगातार ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिस कड़ी में 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस के पश्चात अपने नियमित अभियान में रेड क्रॉस जुट गया है

जिसमें भारत सरकार की उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर पहले पखवाड़े में 11 मई को जहां कुलडियाह पंचायत के मध्य विद्यालय डुरकु में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा, वहीं 15 मई को भाटिन पंचायत स्थित चाटिकोचा यूसीआईएल कम्युनिटी हॉल में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रेड क्रॉस की टीम द्वारा किया जायेगा

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा गर्मी के महीने में लगातार ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा, जिस कड़ी में 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस के पश्चात अपने नियमित अभियान में रेड क्रॉस जुट गया है जिसमें भारत सरकार की उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर पहले पखवाड़े में 11 मई को जहां कुलडियाह पंचायत के मध्य विद्यालय डुरकु में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा, वहीं 15 मई को भाटिन पंचायत स्थित चाटिकोचा यूसीआईएल कम्युनिटी हॉल में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रेड क्रॉस की टीम द्वारा किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे शिविर का लाभ उठायें। शिविर में जांच के साथ निशुल्क दवा, चश्मा एवं मोतियाबिन्द रोगियों के लिए निशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था है।

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक माह संचालित सेफ्टी फर्स्ट एड डिजास्टर मैनेटमेंट ट्रेनिंग का 218वां सत्र आज प्रतिभागियों द्वारा सफलता पूर्वक परीक्षा में उतीर्ण होने के साथ ही सम्पन्न हो गया। ट्रेनिंग के दौरान सेफ्टी, फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेंजमेंट के विभिन्न विषयों पर तार्किक बौद्धिक जानकारी के साथ ही प्रायोगिक परीक्षण प्रदान किया गया। इस दौरान व विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस सत्र के दौरान ही अरका जैन कॉलेज के नर्सिंग के छात्रों को रेड क्रॉस भवन में संचालित गतिविधियों एवं नर्सिंग आधारित विषयों की गंभीरता से परिचित कराया गया। 218वें प्रशिक्षण बैच द्वारा इस 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस कार्यक्रम में बेहतर भोलेटिंयरशिप दर्शायी गयी, जिसकी सराहना सभी ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!