भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार की उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर कम्पनी के सीएसआर अभियान से आज गोपालपुर स्थित आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय गोपालपुर में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
चिकित्सक डॉ. जया मोइत्रा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने छात्राओं एवं उनके शिक्षक शिक्षिकाओं सहित 42 ग्रामीण की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार दवा प्रदान किया

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा भारत सरकार की उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ मिलकर कम्पनी के सीएसआर अभियान से आज गोपालपुर स्थित आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय गोपालपुर में ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया

चिकित्सक डॉ. जया मोइत्रा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने छात्राओं एवं उनके शिक्षक शिक्षिकाओं सहित 42 ग्रामीण की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरत के अनुसार दवा प्रदान किया इस अवसर पर गोपालपुर, तिलमुड़ा, लिपिघुट्टु, कालापाथर से ग्रामीण शिविर में आये। इस दौरान वर्तमान में गर्म और बरसात के मिश्रित स्वास्थ्य प्रभावों के सम्बन्ध में भी जनजातीय और आदिवासी क्षेत्र के वासियों, ग्रामीणों को जागरुक किया गया तथा अत्याधिक गर्मी से बचाव के साथ शरद गर्म की स्थिति से बचने हेतु आवश्यक उपाय बताये गये। शिविर में रेड क्रॉस सोसाईटी के उप संरक्षक सदस्य राजेश मोहन प्रसाद, राधेश्याम कुमार, मुकेश बेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। 23 मई को यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ जादूगोड़ा एवं 29 मई को एसएसएस मेहता इंडस्ट्रीज एसिया भवन में इस माह का शेष दो स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा आयोजित किया जायेगा



