Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 30 सांगठनिक जिलों हेतु जिला प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है

दिनेश कुमार ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा, समर्पण एवं मेहनत के साथ करेंगे

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 30 सांगठनिक जिलों हेतु जिला प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार को जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया है

दिनेश कुमार ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा, समर्पण एवं मेहनत के साथ करेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने दिनेश कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!