भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता धर्म चंद्र पोद्दार ने जानकारी दी है कि उनकी पत्नी के अकाउंट से बैंक के द्वारा एटीएम कार्ड एवं चेक बुक रिटर्न होने पर 118 +118 = कुल 236 रुपये की राशि काटी गयी
श्री पोद्दार ने एक शिकायत पत्र स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, डिमना रोड शाखा, मानगो, जमशेदपुर को 17 फरवरी 2026 को सोपा। पत्र की प्रतिलिपि पोस्टमास्टर, मानगो पोस्ट ऑफिस, जमशेदपुर को भी दी

जमशेदपुर- भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता धर्म चंद्र पोद्दार ने जानकारी दी है कि उनकी पत्नी के अकाउंट से बैंक के द्वारा एटीएम कार्ड एवं चेक बुक रिटर्न होने पर 118 +118 = कुल 236 रुपये की राशि काटी गयी
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260520_244126-169×300.jpg" alt="" width="169" height="300" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1685
श्री पोद्दार ने एक शिकायत पत्र स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, डिमना रोड शाखा, मानगो, जमशेदपुर को 17 फरवरी 2026 को सोपा। पत्र की प्रतिलिपि पोस्टमास्टर, मानगो पोस्ट ऑफिस, जमशेदपुर को भी दी।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि बैंक के द्वारा भेजे गए पैकेट पर मोबाइल नंबर नहीं लिखा गया था एवं पोस्टमैन ने भी घर नंबर दिए जाने के बावजूद घर खोजने का कष्ट नहीं किया। इस प्रकार पैकेट उनको मिले ही नहीं और वापस हो गए। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। फिर उनके अकाउंट से रकम क्यों काटी गई ? अब वह रकम वापस की जानी चाहिए। शिकायत पत्र देने के पश्चात उसकी फोटो कॉपी लगाकर एक्स (ट्विटर) पर इस बारे में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया एवं भारतीय डाक विभाग को टैग कर ट्वीट किया गया।
इतना सब करने के पश्चात विभागों में खलबली मची और शिकायत के दूसरे ही दिन स्टेट बैंक आफ इंडिया डिमना रोड शाखा के द्वारा पत्र निर्गत कर काटी गई रकम वापस करने की सूचना के साथ-साथ क्षमा भी मांगी गई।
श्री पोद्दार ने मांग की है कि इस प्रकार जितने भी लोगों का पैसा बैंक के द्वारा काटा गया है, उन सब को उनका पैसा वापस देने की कार्रवाई की जाए।



