भारत जनगणना 2027 में जनगणना करवाने में सहयोग करें – सरदार शैलेंद्र सिंह
जुगसलाई नगर परिषद कैंपस में भारत जनगणना 2027 को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे स्व जनगणना अभियान के तहत आज सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन एवं जुगसलाई नगर परिषद रेंट पेयर्स कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह विशेष रूप से नगर प्रबंधक सह सहायक चार्ज पदाधिकारी के आमंत्रण पर विशेष रूप से यूक्रेन नगर परिषद कार्यालय पहुंचे

भारत जनगणना 2027 में जनगणना करवाने में सहयोग करें – सरदार शैलेंद्र सिंह

जमशेदपुर – जुगसलाई नगर परिषद कैंपस में भारत जनगणना 2027 को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे स्व जनगणना अभियान के तहत आज सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन एवं जुगसलाई नगर परिषद रेंट पेयर्स कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह विशेष रूप से नगर प्रबंधक सह सहायक चार्ज पदाधिकारी के आमंत्रण पर विशेष रूप से यूक्रेन नगर परिषद कार्यालय पहुंचे एवं अपने मोबाइल से डिजिटल माध्यम से अपने परिवार की स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की एवं स्व गणना पहचान संख्या (एसई आईडी) h178563 87982 प्राप्त किया उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए नागरिकों से अपील की है कि वह अपना मोबाइल लेकर जुगसलाई नगर परिषद जनगणना हेल्थ कैंप पहुंचे और अपने मोबाइल फोन के माध्यम से इस प्रक्रिया को पूरा करें उन्होंने कहा कि 15 मई तक कोई भी नागरिक अपने फोन से स्वयं भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं उसके बाद 16 मई से जनगणना पदाधिकारी घूम घूम कर जनगणना का कार्य करेंगे परंतु 15 मई तक अगर आप चाहे तो अपने घर में बैठे-बैठे अपने परिवार की मोबाइल से स्वयं गणना की प्रक्रिया पुरी कर सकते हैं अगर कोई बात समझ नहीं पा रहे हैं तो नगर परिषद कार्यालय में आकर अपने फोन से जनगणना की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं इस मौके पर विशेष रूप से चार्ज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान फील्ड ट्रेनर मनोज कुमार पांडे एवं केशव कुमार के द्वारा प्रशिक्षण एवं लोगों को सहयोग दिया जा रहा है उक्त प्रशिक्षण में सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं नगर प्रबंधक राजेंद्र कुमार संचालक हरेंद्र कुमार सिंह सहायक शिक्षक अमरिंदर कुमार प्रमोद कुमार पाठक भूपेंद्र सिंह मिन्हास अजय कुमार सिंह नवीन कुमार आदि उपस्थित थे




