भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष नितिन नवीन को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद श्री नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किया है

भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष नितिन नवीन को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी
जमशेदपुर- प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा के सांसद श्री नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना किया है
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रह चुके है और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भी है ने आज भेजे अपने बधाई संदेश में लिखा है कि श्री नवीन ने सदैव पार्टी ने जो काम दिया, संगठन या सेवा का,उन्होंने परिश्रम कर उसे बराबर पूरा किया है lभाजपा के एक युवा जोश मेहनती कार्यकर्ता और कुशल संगठनकर्ता के रूप में श्री नवीन ने अपनी पहचान बनाई है l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माईऔर प्रेरक मार्गदर्शन में औरश्री नवीन के कुशल युवा नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूरे देश में आज भाजपा का परचम लहरा रहा है
श्री शुक्ल जो प्रदेश भाजपा के विधि और कानून विभाग के भी प्रदेश संयोजक रह चुके है नेआशा व्यक्त किया है कि श्री नवीन के नेतृत्व में पार्टी लोंगो कीआशाओं और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों की आकांक्षाओं को हर स्तर पर पूरा करने में सफल होंगी




