Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन

परिजनों ने हंगामा कर दर्ज किया मुकदमा मामला संदिग्ध स्वास्थ्य सचिव करें जांच - विकास सिंह

बीसीजी का टीका लगते ही नवजात का एमजीएम अस्पताल में हुआ निधन


परिजनों ने हंगामा कर दर्ज किया मुकदमा मामला संदिग्ध स्वास्थ्य सचिव करें जांच – विकास सिंह

जमशेदपुर- मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले उमेश कुमार रवानी का 9 मई दिन शनिवार को एमजीएम अस्पताल में सामान्य रूप से बेटे का जन्म हुआ था। जच्चा और बच्चा बिल्कुल स्वस्थ रहने के कारण अस्पताल के डॉक्टर ने दूसरे दिन अस्पताल से छुट्टी दे दिया छुट्टी के समय डॉक्टर ने कार्ड बनाते हुए बच्चों के परिजन को सोमवार के दिन बीसीजी का टीका अस्पताल में बच्चे को लाकर अवश्य लगवाने की बात कही

डॉक्टर के बताए अनुसार उमेश रवानी अपनी धर्मपत्नी के साथ अपने बच्चों को अस्पताल ले जाकर सोमवार को प्रातः 11:30 बजे बीसीजी का टीका लगवाया । टीका लगते ही बच्चा सुस्त हो गया । परिजनों को लगा कि बीसीजी का टीका के कारण बच्चा सुस्त हो गया है परिजन उसे घर लेकर आ गए घर में नवजात बच्चे का पैर हाथ पूरा नीला पड़ गया । परिजन भागे भागे अस्पताल पहुंचे । डॉक्टर ने बच्चों को देखते ही कहा कि बच्चा अभी दुनिया में नहीं रहा

यह सुनकर परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट गया परिजनों ने इसकी सूचना भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को दिया । सूचना मिलते ही विकास सिंह एमजीएम अस्पताल पहुंचे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी चिकित्सक और नर्स के ऊपर कारवाई की मांग किया पीडितों ने मामले की लिखित शिकायत संबंधित थाने में दिया साथ ही विकास सिंह ने कहा जल्द परिवार वालों के साथ झारखंड राज्य के स्वास्थ्य सचिव एवं उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम से मिलकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!