Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बढ़ती गर्मी में राहत पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

बढ़ती गर्मी को देखते हुए पूर्व जिप उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने हरहरगुट्टू दादी बागान के समीप अपने निजी पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण का शुभारंभ किया विधिवत नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर सेवा शुरू की गई

बढ़ती गर्मी में राहत पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने निजी टैंकर से निःशुल्क पेयजल सेवा शुरू की

जमशेदपुर- बढ़ती गर्मी को देखते हुए पूर्व जिप उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने हरहरगुट्टू दादी बागान के समीप अपने निजी पानी टैंकर से निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण का शुभारंभ किया विधिवत नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर सेवा शुरू की गई

इस मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, स्थानीय मुखिया अनिमा मिंज और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से उदघाटन कर स्थानीय लोगों के बीच पीने का पानी वितरित किया। स्थानीय लोग कतार में लगकर जार, बाल्टी, तसली में बारी-बारी से पानी भरते नजर आए।

पूर्व जिप उपाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी हर जरूरतमंद स्थान को चिन्हित कर जुस्को का निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि किसी को पीने के पानी की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि शादी, श्राद्ध, भोज जैसे आयोजनों में भी वे अपने निजी टैंकर से जुस्को का शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराएंगे।

इस दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राजकुमार सिंह की पहल की सराहना की। लोगों ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःस्वार्थ भाव से निजी टैंकर से पानी उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!