Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बारीडीह मंडल में भाजपा की मजबूत हुई संगठनात्मक ताकत, कई कार्यकर्ताओं ने की घर वापसी

भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी में घर वापसी की। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न हुआ

बारीडीह मंडल में भाजपा की मजबूत हुई संगठनात्मक ताकत, कई कार्यकर्ताओं ने की घर वापसी

जमशेदपुर- भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में कई कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी में घर वापसी की। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हरेराम सिंह के साथ कई लोगों ने पुनः भाजपा का दामन थामा। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हरेराम सिंह, गौतम धर, सूरज मिश्रा, राहुल कुमार, अभिषेक कर और अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संतोष ठाकुर, मंजीत सिंह, शैलेश गुप्ता, कंचन दत्ता, काजू शांडिल, सुमित श्रीवास्तव, चिंटू सिंह, पंकज प्रिय, रंजीत सिंह, सिंटू सिंह, राम मिश्रा, चंदन सिंह, अमित श्रीवास्तव, राजेश रजक, रामू राव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!