Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार का विफलता का स्मारक के रूप में – अवधेश सिंह

नीट पेपर लीक मामले में कड़ा बयान देते हुए जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रशासनिक दक्षता पर बड़ा सवाल किया है। उन्होंने आगे कहा कि बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार का विफलता का स्मारक के रूप में जाना जाएगा

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार का विफलता का स्मारक के रूप में – अवधेश सिंह

जमशेदपुर – नीट पेपर लीक मामले में कड़ा बयान देते हुए जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रशासनिक दक्षता पर बड़ा सवाल किया है। उन्होंने आगे कहा कि बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार का विफलता का स्मारक के रूप में जाना जाएगा। नीट पेपर लीक होना ऐ कोई छोटी घटना नही है। यह देश को झकझोर देने वाली घटना है। इस घटना की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नीट पेपर लीक होना, पेपर का रद्द होना इसके परिणाम स्वरूप देश के कोने कोने से चार होनहार छात्रों ने भविष्य अंधकार होने के आशंका से आत्महत्या कर लेते है। ये कोई सामान्य घटना क्रम नही है। यहीं से नरेंद्र मोदी सरकार के सुशासन की भीषण खांमिया विस्फोट के रूप में आती है। नीट के परीक्षार्थी के अमीर घराने के ही बच्चे नही होते है बल्कि बहुत गरीब घर के बच्चे भी होते है। जो किसी प्रकार फीस जमा कर फार्म भरते है, मुस्किल से कोचिंग ले पाते है। नीट परीक्षार्थी 22+ लाख छात्रों में से 5 से 6 लाख छात्र ट्रेन और बस का किराया भी बहुत मुश्किल से जुटा पाते है और वे 5-6 लाख छात्र होटलों में नही ठहरे बल्की रेलवे स्टेशनों पर रात गुजारे है। आत्महत्या करने वाले छात्र किसी परिवार के लाडले ही नही थे, वे राष्ट्र के एवं समाज के सपुत थे, क्योंकि चिकित्सक बन कर राष्ट्र सेवा और समाज की सेवा में मरीजों के ईलाज करते। इस पर भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दायित्वों का अनदेखी कर गये इसी कारण बार-बार नीट पेपर लीक की घटनाक्रम होते गये। मोदी सरकार की बिडम्बना यह है कि इनके सरकार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मानो नीट पेपर लीक मामले में भाव शून्य हो गए है, छात्रों ने आत्महत्या कर ली मानों केंद्रीय मंत्री के समक्ष कोई घटना ही नही है।
नीट परिक्षा में सबसे बड़ा दोषी वे हैं जिन्होंने NTA को नीट परीक्षा के लिए अधिकृत किया है। कहीं नीट पेपर लीक करवाना संगठित लुट की योजना का हिस्सा तो नही, ऐसा चर्चा है कि पेपर लीक 600 से 700 करोड का लेनदेन का भ्रष्टाचार का बड़ा खेल तो नही खेला जा रहा है। इसमें केंद्र सरकार के कौन कौन से लोग लिप्त है, ये जांच का गंभीर विषय है। नीट पेपर लीक प्रकरण अब देश का नेशनल डिजास्टर का बड़ा रूप धारण कर लिया है। जिससे राष्ट्र की क्षति हो रही है। इस विषय का आम चर्चा होने का समय आ गया है। आमजनता को अब चुप नही बैठना चाहिए, केन्द्र सरकार के क्रिया कलाप के विरुद्ध खड़ा होना चाहिए।
विगत दिन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में जिला समाहरणालय में जोरदार प्रदर्शन कर विगुल फुकने का कार्य किया है। जो निरंतर जनता तक पहुँचने का कार्य करेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!