Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण मंच के तत्वावधान में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित शांति निकेतन मिडिल एंड हाईस्कूल परिसर में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में भव्य कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। रांची एवं जमशेदपुर से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया

बागबेड़ा में कवयित्री सम्मेलन में गूंजे साहित्य और संस्कृति के स्वर

जमशेदपुर- शकुंतला हिंदी साहित्य एवं सांस्कृतिक दर्पण मंच के तत्वावधान में बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-1 स्थित शांति निकेतन मिडिल एंड हाईस्कूल परिसर में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में भव्य कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। रांची एवं जमशेदपुर से पहुंचीं कवयित्रियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया

कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की संस्थापक कवयित्री अंकिता सिन्हा द्वारा संचालन किया गया। कवयित्री उपासना सिन्हा, माधवी उपाध्याय और वीणा पाण्डेय भारती ने शब्दों से काव्य पुष्प अर्पित किए गए । मंच पर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट पूजा दत्ता तथा शिक्षाविद पारस नाथ मिश्रा मौजूद रहे। मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति वीणा पाण्डेय भारती ने दी।

इसके पश्चात मुखिया मायावती टुडू, नीनू कूदादा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया सुरेश निषाद, संतोष ठाकुर, कुमुद यादव एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक केपी सिंह, समाजसेवी मोतीता सिंह ने संयुक्त रूप से कवयित्रियों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

सम्मेलन में उपस्थित कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकार, प्रकृति प्रेम और राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, शिक्षकगण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा मिलता है और नई प्रतिभाओं को मंच मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!