बागबेड़ा कॉलोनी में फिर शुरू हुआ डोर टू डोर कचरा उठाव विधायक के निर्देश पर कार्रवाई
बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से डोर टू डोर कचरा संग्रह वाहन नहीं आने से उत्पन्न समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को अवगत कराते हुए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को निर्देश देकर कचरा उठाव कार्य पुनः प्रारंभ करवाया

बागबेड़ा कॉलोनी में फिर शुरू हुआ डोर टू डोर कचरा उठाव विधायक के निर्देश पर कार्रवाई

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले तीन दिनों से डोर टू डोर कचरा संग्रह वाहन नहीं आने से उत्पन्न समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को अवगत कराते हुए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को निर्देश देकर कचरा उठाव कार्य पुनः प्रारंभ करवाया

इसी के तहत गुरुवार को बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 एवं 2 में घर-घर जाकर कचरा का उठाव किया गया। वहीं शेष रोड में शुक्रवार को कचरा उठाव किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रविवार को छोड़कर प्रतिदिन नियमित रूप से कचरा संग्रहण कार्य किया जाएगा।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने के लिए एक अतिरिक्त कचरा संग्रह वाहन उपलब्ध कराने, संचालन समिति गठित करने तथा मासिक बैठक सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इसके अलावा बागबेड़ा कॉलोनी एवं आसपास कई महीनों से जमा कचरे के ढेर को हटाने की भी मांग उठाई गई।
विधायक संजीव सरदार ने मामले की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को नियमित रूप से कचरा वाहन संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कॉलोनी एवं आसपास जमा कचरे के ढेर को जल्द हटाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने संचालन समिति गठन, मासिक बैठक का स्थान एवं समय निर्धारित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए
प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने बताया कि कचरा उठाव व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही संचालन समिति एवं मासिक बैठक का स्थान और समय तय किया जाएगा। साथ ही कचरा संबंधित समस्याओं एवं सुझावों के आदान-प्रदान के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा।




