बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना सरकार की लापरवाही के चलते 11 वर्षों से आधा अधूरा के चलते 2 लाख 25000 जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है – सुबोध झा
भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से 7 मई 2026 को उपायुक्त कार्यालय पर पानी और बिजली को लेकर विशाल घेराव प्रदर्शन भी किया जाएगा

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना सरकार की लापरवाही के चलते 11 वर्षों से आधा अधूरा के चलते 2 लाख 25000 जनता बूंद बूंद पानी को तरस रही है – सुबोध झा

रांची- आज भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सचेतक नवीन जयसवाल को विधानसभा में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के मामला को सदन में उठाने एवं स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने को कहा सुबोध झा आज दिनांक 5 मई को बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा नेता सुबोध झा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद आदित्य साहू से मिले और बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतरने एवं भ्रष्टाचारियों पर करवाई की मांग को लेकर मांग पत्र सौंपा सुबोध झा ने बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को धरातल पर उतरने की मांग को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा 793 बार बड़े पैमाने पर जन आंदोलन किए गए हैं की पूरी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दिए

जिसमें छह बार विधानसभा का घेराव दो बार राज भवन का घेराव एक बार जमशेदपुर से रांची पदयात्रा कर विधानसभा का घेराव एवं 2022 में जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा कर लोकसभा घेराव करने निकले आंदोलनकारी को पांचवा दिन बीच रास्ते में रोक कर झारखंड सरकार के अभियंता प्रमुख, चीफ इंजीनियर एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा की दो वर्षों मैं अधूरी योजना पूरी कर दी जाएगी 25 मार्च 2022 को झूठा लिखित अशवासन दिए जाने और लोकसभा में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के द्वारा भी 25 मार्च 2026 को लोकसभा में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का मामला उठाये जाने को लेकर बीच रास्ते में झूठा आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित करना पड़ा सुबोध झा ने कहा इस योजना के लिए केंद्र सरकार के द्वारा 33% वर्ल्ड बैंक के माध्यम से 50% एवं राज्य सरकार के माध्यम से 16% एवं जनता की भागीदारी एक परसेंट 450 रुपए जनरल से और एसी और एसटी से 225 रुपए करके करोड़ों रुपए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा वसूले गए और नीर निर्मल जलापूर्ति योजना के तहत वर्ल्ड बैंक के माध्यम से फंड प्राप्त हुआ इस प्रकार से 237 करोड़ 21 लाख रुपए प्रथम चरण में प्राप्त हुए जनता को पानी भी नहीं प्राप्त हुआ और फंड का दुरुपयोग कर फंड समाप्ति की बात कही गई फिर सुबोध झा के नेतृत्व में जमशेदपुर से दिल्ली पदयात्रा आंदोलन कर पुन्ह 50 करोड़ 58 लाख से योजना पूरी कराने के लिए प्रधानमंत्री के जल जीवन मिशन के तहत फंड प्राप्त हुए प्रधानमंत्री के फंड का भी दुरुपयोग किए जाने एवं आंदोलन कार्यों को गुमराह करने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर भी की गई और आज भी 21 पंचायत के 113 गांव एवं रेलवे क्षेत्र की 33 बस्तियां के 2 लाख 25 हजार ग्रामीण जनता को 11 वर्षों से राज्य सरकार के लापरवाही के चलते बुंद बुंद पानी के लिए तरसाए जाने एवं पेयजान एवं स्वच्छता विभाग के द्वारा फंड का दुरुपयोग करने एवं प्रधानमंत्री एवं झारखंड उच्च न्यायालय को झूठी रिपोर्ट सौंप कर गुमराह करने एवं जनता को गुमराह करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से 25 अप्रैल 2025 में उपायुक्त कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन किया गया था, जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष बदल गए हैं सुबोध झा ने प्रदेश अध्यक्ष को पूरी विस्तृत जानकारी दिये प्रदेश अध्यक्ष आप आदेश दें पानी की समस्या का समाधान के लिए भाजपा सड़क पर उतरे और बर्षो पुरानी बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतरने में सहयोग प्रदान करें
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260506_094825-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1442
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में पानी और बिजली के लिए भाजपा सड़क पर उतरेगी घेराव प्रदर्शन करेगी और सुबोध झा और सचेतक नवीन जयसवाल को विशेष कर आपकी योजना को लिए अपने कक्ष में आमंत्रित किया हूं नवीन जयसवाल प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष में आए और प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा में इस मामले को उठाने एवं पानी बिजली को लेकर पूरे राज्य में सड़क पर उतर कर समस्या का समाधान झारखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर करना होगा और सचेतक नवीन जयसवाल को आदित्य साहू ने कहा विधानसभा में जोरदार तरीके से बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना को उठाया जाए भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई हो और जनता को पानी किसी भी कीमत पर उपलब्ध होना चाहिए और नवीन जयसवाल के साथ में पांच सदस्य कमेटी जाकर के इस योजना का विस्तृत रिपोर्ट लेकर मुख्यमंत्री को पत्र सौंपेंगे। भाजपा विधायक एवं सचेतक नवीन जयसवाल के साथ में भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही को आदित्य साहू के द्वारा दिए गए मांग पत्र सौंपे गए जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को भी मांग पत्र देने को कहा गया सुबोध झा ने कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो लोकसभा में बागबेड़ा ग्रामीण जला पूर्ति योजना के मांग को दो बार सदन में उठा चुके हैं भाजपा पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू को भी माग पत्र देने को कहें भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष संजीव सिंहा को भी मांग पत्र देने को कहें ओर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से 7 मई 2026 को उपायुक्त कार्यालय पर पानी और बिजली को लेकर विशाल घेराव प्रदर्शन भी किया जाएगा




