अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद की नमाज़ संपन्न होने के बाद ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया
इस मौके पर सभी लोगों ने आपस में गले मिलकर मुबारकबाद दी और भाईचारे-मोहब्बत का पैगाम दिया। समारोह के दौरान अंजुमन कार्यालय में सभी ने मिठाइयां खाईं और ईद मिलन का आनंद लिया

जमशेदपुर, भालूबासा- आज अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद की नमाज़ संपन्न होने के बाद ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया

इस मौके पर सभी लोगों ने आपस में गले मिलकर मुबारकबाद दी और भाईचारे-मोहब्बत का पैगाम दिया। समारोह के दौरान अंजुमन कार्यालय में सभी ने मिठाइयां खाईं और ईद मिलन का आनंद लिया।


इस अवसर पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा और मजिस्ट्रेट अजय कुमार हेम्ब्रम विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही अंजुमन के सचिव मोहम्मद अरशद, कोषाध्यक्ष रागिब खान, मोहर्रम लाइसेंसी मोहम्मद इलियास, मोहम्मद कमल सरवर , पप्पू खलील , मोहम्मद फुरकान,मोहम्मद अख्तर शंभू मुखी , मनु मंडल ,संतोष कुमार और संजय नंदी एवं सीतारामडेरा शांति समिति के अन्य गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र में अमन-शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।




