Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आर्य समाज टेल्को गोविंदपुर द्वारा ६ दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर की तैयारियां पूरी

स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में आर्य समाज टेल्को गोविंदपुर के अंतरंग सदस्यों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी २६ मई (मंगलवार) से ३१ मई (रविवार) तक आयोजित होने वाले छात्र-छात्राओं के ६ दिवसीय 'चरित्र निर्माण शिविर' की तैयारियों की समीक्षा की गई और सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं

आर्य समाज टेल्को गोविंदपुर द्वारा ६ दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर की तैयारियां पूरी

जमशेदपुर गोविंदपुर- स्वामी सहजानंद सरस्वती संस्थान में आर्य समाज टेल्को गोविंदपुर के अंतरंग सदस्यों की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी २६ मई (मंगलवार) से ३१ मई (रविवार) तक आयोजित होने वाले छात्र-छात्राओं के ६ दिवसीय ‘चरित्र निर्माण शिविर’ की तैयारियों की समीक्षा की गई और सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं।

शिविर से जुड़ी मुख्य बातें:
छात्रों की सहभागिता: इस शिविर में स्थानीय विद्यालयों के लगभग १०० छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
विशेष प्रशिक्षण: लोहरदगा के श्री देव आर्य एवं छत्तीसगढ़ के श्री गोपी आर्य द्वारा शिविरार्थियों को दंड संचालन, भाला, तीरंदाजी, तलवारबाजी, कराटे, योग और व्यायाम का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
भव्य उदघाटन: कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ. रागिनी भूषण एवं डॉ. परितोष सिंह के कर कमलों से संपन्न होगा
आयोजन को पूर्णतः सफल बनाने के लिए आज की बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के बीच जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!