Uncategorized
आदित्यपुर स्थित मौजा जमालपुर स्थित निर्माण अधिनियम आवासीय परियोजना द सैफायर विवादित भूमि पर बनाया जा रहा है। इसको लेकर साकची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में व्यवसायी एवं निर्माण कंपनी निदेशक अनूप रंजन ने जमीन को विवादास्पद बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं
अनूप रंजन ने संवाददाताओं से कहा कि जिस जमीन पर समय होम्स द्वारा बहु मंजिला परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है, वह विवादित है और उससे संबंधित कई मामले विभिन्न न्यायालयों में लंबित है
जमशेदपुर- आदित्यपुर स्थित मौजा जमालपुर स्थित निर्माण अधिनियम आवासीय परियोजना द सैफायर विवादित भूमि पर बनाया जा रहा है। इसको लेकर साकची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में व्यवसायी एवं निर्माण कंपनी निदेशक अनूप रंजन ने जमीन को विवादास्पद बताते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि लगभग 3.97 एकड़ भूमि उनके हिस्से से संबंधित है, जिस पर बिना वैधानिक बंटवारे और सभी पक्षों की सहमति की रजिस्ट्री कर, निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस भूमि विवाद को लेकर सिविल कोर्ट से लेकर झारखंड हाई कोर्ट तक वाद लंबित है और अंतिम निर्णय आना भी बाकी है।
अनूप रंजन ने कहा कि उनके पास मामले से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध है। इस अवसर पर अनिल कुमार, रंजीत, विजय दास भी मौजूद थे।




