आदित्यपुर दो रोड नंबर 7 हनुमान मंदिर के प्रांगण में संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35 वां पुण्यतिथि मनाई गई
इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई । वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में संचार क्रांति लाने वाले पंचायती राज व्यवस्था को कायम करने वाले देश के 18 साल के युवाओं को मताधिकार का हक देने वाले और दल बदल कानून लाने वाले, प्रधानमंत्री शिक्षा नीति लाने वाले और 21वीं सदी में देश को ले जाने की सोच रखने वाले व्यक्ति थे

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर – आज आदित्यपुर दो रोड नंबर 7 हनुमान मंदिर के प्रांगण में संचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35 वां पुण्यतिथि मनाई गई इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई ।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी भारत में संचार क्रांति लाने वाले पंचायती राज व्यवस्था को कायम करने वाले देश के 18 साल के युवाओं को मताधिकार का हक देने वाले और दल बदल कानून लाने वाले, प्रधानमंत्री शिक्षा नीति लाने वाले और 21वीं सदी में देश को ले जाने की सोच रखने वाले व्यक्ति थे।
आज राजीव गांधी की कमी पूरा देश महसूस कर रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुरेश धारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता समरेंद्र तिवारी टाटा पिगमेंट यूनियन के अध्यक्ष विनोद सिंह कांग्रेस नेता अनिल पांडे आदित्यपुर नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल यादव, कुणाल मंडल, संजीव द्विवेदी अजय सेन, अवधेश यादव ,प्रमोद ठाकुर राकेश पांडे आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।




