28 मई अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर विशेष
सामाजिक संस्था निश्चय फाउडेंशन का नौवाँ स्थापना दिवस, बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत
28 मई अंतरराष्ट्रीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर विशेष
सामाजिक संस्था निश्चय फाउडेंशन का नौवाँ स्थापना दिवस, बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायतपंचायत के 11 गांवों की सभी महिलाएं और किशोरियां करती है पर्यावरण अनुकूल रीयूजेबल पैड का इस्तेमाल, निश्चय फाउंडेशन और केरुवाडुंगरी पंचायत के चार वर्षों के अथक प्रयास का आया उत्साहवर्धन परिणाम।
लड़कियों को माहवारी के प्रति जागरूक करने के साथ साथ पूरे पंचायत को मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री बनाने की सोच बेहद अद्भुत, समूचे झारखंड के लिए गर्व की बात – मुख्य अतिथि बारी मुर्मू, अध्यक्ष, जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम।
दिखा जागरूकता और संस्कृति का बेजोड़ तालमेल, किशोरियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक और स्पीच के माध्यम से बताया अभियान से बदली समाज की सोच। जमशेदपुर – माहवारी स्वच्छता के प्रति सहयोगी समाज के निर्माण व जनजागरूकता हेतु विश्व भर में माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जा रहा है। माहवारी स्वच्छता दिवस के मौके पर जमशेदपुर के नजदीक स्थित बड़ा तालसा गांव में एक ऐतिहासिक पहल की गई। महोत्सव के दौरान झारखंड के जमशेदपुर स्थित केरूवाडूंगरी पंचायत को झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत” घोषित किया गया। पंचायत के 11 गांवों तुरामडीह, बड़ा तालसा, छोटा तालसा, केरूवाडुंगरी, आहरघुटू, बाहरदाढ़ी, धोडांगा, हाकेगोडा, भीतरदाढ़ी, भूडरुडीह और भूरीडीह गांवों को मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री घोषित किया गया। वर्तमान समय में जहां अभी भी गांवों की अनगिनत महिलाओ तक सैनेटरी पैड की पहुंच व जागरूकता नहीं है, वही पंचायत की सभी महिलाओं का पर्यावरण अनुकूल रीयूजेबल पैड का इस्तेमाल करना बेहद ही प्रेरणादायी पहल हैकेरूवाडूंगरी अब झारखंड राज्य का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत है। केरूवाडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू, सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन, प्रोजेक्ट बाला व स्थानीय महिला संगठनों के संयुक्त प्रयास से पंचायत ने यह अद्भुत उपलब्धि प्राप्त की है, जो समूचे झारखंड समेत, देश के अन्य पंचायतों के लिए पथ प्रदर्शक साबित हो सकता है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने बताया कि माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता महिलाओं के लिए, समाज के लिए बेहद जरूरी है। समूचे पंचायत को ना सिर्फ माहवारी स्वच्छता में प्रति जागरूक करना, बल्कि पूरे पंचायत को ही मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री बनाने की सोच रखना ही बहुत अद्भुत है। और केरुआ डूंगरी पंचायत ने यह दुर्लभ कार्य कर दिखलाया है, इसके लिए केरूआडूंगरी पंचायत के मुखिया कान्हू मुर्मू और निश्चय फाउंडेशन का कार्य बेहद ही सराहनीय है। अब हमारे कार्य क्षेत्र में ऐसा पंचायत है, यह हमारे लिए गर्व की बात है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से हम समाज को मजबूत बनाने को दृढ़संकल्पित है। इस मौके पर मुखिया कान्हू मुर्मू, झारखंड के पैडमैन तरुण कुमार, माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू और जमशेदपुर मुखिया संघ के मुखिया प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को संबोधित किया।गांव की किशोरियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, वही नाटक, कविता और स्पीच के माध्यम से माहवारी के प्रति चुप्पी तोड़ने का मुखर संदेश दिया। पंचायत में पिछले कई वर्षों से जारी अभियान से आ रहे जागरूकता व सोच में बदलाव के बारे में गांव की किशोरियों व महिलाओं ने विस्तार से अपने विचार रखे।
पंचायत को मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री बनाने, माहवारी व महिला मुद्दों पर जागरूकता फैलाने वाले सारोती हेंब्रम, माया हेंब्रम, प्रियंका गुरिया, रादाय हो, पानोसोती मार्डी, लक्ष्मी हेंब्रम, शकुन तियूं समेत लगभग दो दर्जन सक्रिय स्वयंसेवकों व कार्यकर्ताओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। मुखिया कान्हु मुर्मू, झारखंड के पैडमैन के नाम से प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता व निश्चय फाउडेशन के संस्थापक तरुण कुमार, आकाश महतो, मुखिया राकेश चंद्र मुर्मू, सुनील किस्कु, जोबा मार्डी, मनोज मुर्मू, धनमनी मार्डी, सुकलाल सरदार, माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, पंचायत की सैकड़ों महिलाएं, किशोरियों मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित थी।सामाजिक संस्था निश्चय फाउंडेशन ने स्थापना की 9वी वर्षगांठ पूरी की। संस्था ने न्यूनतम संसाधनों में भी लगातार संघर्ष करते हुए अपने जमीनी कार्यों व अभियानों से समाज में माहवारी स्वच्छता, जेंडर समानता व बच्चों की शिक्षा को मुख्य धारा का मुद्दा बनाने में सफलता पाई है। इस वर्ष संस्था को विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस की ऑफिशियल पार्टनर के रूप में भी पहचान मिली है।




