Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

26 मई की जदयू कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू

जनता दल यूनाइटेड की आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने को लेकर शनिवार को गरमनाला, साकची में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई

26 मई की जदयू कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू

जमशेदपुर- जनता दल यूनाइटेड की आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने को लेकर शनिवार को गरमनाला, साकची में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कीं। निर्णय लिया गया कि पूरे शहर, विशेषकर प्रमुख चौक-चौराहों को पार्टी के झंडों, बैनरों एवं विशाल कटआउटों से सजाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम स्थल लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार को भी आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा भव्य तोरण द्वार बनाकर आगंतुकों का स्वागत किया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनता दल यूनाइटेड की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक 26 मई को सुबह 11 बजे लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में आयोजित होगी। कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

बैठक में नेताओं ने कहा कि यह प्रमंडलीय बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां समेत विभिन्न जिलों और प्रखंडों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक के माध्यम से संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

नेताओं ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड लगातार जनता की समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्षरत है। यह प्रमंडलीय बैठक संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेगी। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।

बैठक में प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, कौशल कुमार,निर्मल सिंह , पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, उषा यादव, प्रेम सक्सेना, विकास सहनी, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, विजय सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, दीपक गौड़, अशोक सिंह अर्जुन यादव, तारक मुखर्जी, शंकर कर्मकार, मुश्ताक अहमद,लालू गौड़, शमशाद खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!