2029 के चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने कमरकसी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। कोल्हान क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभी हम साहिबगंज में कार्यक्रम करके आए हैं। परसों पलामू जाएंगे, फिर उसके बाद रामगढ़ जाएंगे। सभी जिलों का दौरा करेंगे
जमशेदपुर- 2029 के चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने कमरकसी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी जदयू
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम महानगर की ओर से “कोल्हान प्रमंडलीय बैठक” का आयोजन किया गया इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।बिहार की तर्ज पर झारखंड का भी हो विकास जदयू की कोल्हान बैठक में संगठन मजबूती और जनसरोकारों पर जोर
बैठक में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री सुधा चौधरी, प्रदेश महासचिव सह भारत सरकार दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य श्रवण कुमार, प्रदेश महासचिव सुशील सिंह, कौशल कुमार, अंजलि सिंह, संजय ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार तथा प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह मौजूद रहे।जनता दल यूनाइटेड, पूर्वी सिंहभूम द्वारा बिष्टुपुर स्थित लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में आयोजित कोल्हान प्रमंडलीय बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जनसमस्याओं के समाधान एवं आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और कोल्हान क्षेत्र में जदयू की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले समय में गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260527_202312-300×252.jpg" alt="" width="300" height="252" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-1807
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की, मंच संचालन महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू ने किया. स्वागत भाषण प्रकाश कोया ने दिया
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम कर रही है। कोल्हान क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि अभी हम साहिबगंज में कार्यक्रम करके आए हैं। परसों पलामू जाएंगे, फिर उसके बाद रामगढ़ जाएंगे। सभी जिलों का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम अपने अध्यक्ष नीतीश कुमार और निशांत कुमार को भी यहां पर लाएंगे। साथ ही साथ कितने सीट पर चुनाव हम लोग लड़ेंगे, इसकी भी तैयारी करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल में संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं की बढ़ती संख्या उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तभी पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार करने, भावी उम्मीदवारों की तैयारी करने तथा जनता के बीच पार्टी की पहचान मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गलत कार्यों के खिलाफ आगे बढ़कर कार्रवाई करें और जनता की समस्याओं का समाधान करें, तभी लोग पार्टी से जुड़ेंगे।

विधायक सरयू राय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि यदि नेतृत्व में कहीं कमी है तो उसे दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने, लोगों की समस्याओं को सुनने तथा संबंधित पदाधिकारियों से समाधान करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जनहित के मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विधायक सरयू राय ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रहेगा। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष पूरे राज्य में घूम रहे हैं। संगठन मजबूत होगा, जो जनता का काम कर के अपने व्यक्तित्व को निखारेगा, उसे ही हम टिकट देंगे। 2029 की तैयारी कर रहे हैं। अभी समय बहुत है।
उन्होंने जमशेदपुर में बढ़ती चोरी, छिनतई, अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन से मिलकर इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। साथ ही बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने आवासों की चाबी लाभुकों को नहीं मिलने के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है और अपने पुराने विश्वसनीय पार्टनर जदयू के बारे में भी सोचें जदयू को भी राज्यसभा में सीट मिले।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री सुधा चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही सीखने को मिलता है और कर्म से ही पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के कारण बिहार आगे बढ़ा है। उन्होंने झारखंड के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने तथा चुनाव से पहले ही सक्रिय होकर संगठन विस्तार में जुटने का आहवान किया
इस मौके पर जदयू जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता दल यूनाइटेड का बहुत ही प्रभाव है। हमारे नेता सरयू राय जहां जाते हैं, वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 6 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।
बैठक को जदयू नेता श्रवण कुमार, सुशील सिंह, संजय ठाकुर, सागर कुमार, शैलेन्द्र महतो, अंजलि सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, वीरेंद्र पासवान,जिलाध्यक्ष सुबोध श्री वास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने संबोधित किया
इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया
इस कार्यक्रम में कौशल कुमार, निर्मल सिंह सहित कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, थाना अध्यक्ष, जिला व महानगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।




