Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के दौरान जिले में आवश्यक दवा सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

आपातकालीन स्थिति के लिए आठ दवा दुकानों के संपर्क नंबर जारी नर्सिंग होम में संचालित दवा दुकाने, अपोलो फार्मेसी एवं फर्मासिट एसोसिएशन द्वारा संचालित मेडिकल स्टोरर्स भी रहेंगे खुले

20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद के दौरान जिले में आवश्यक दवा सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

आपातकालीन स्थिति के लिए आठ दवा दुकानों के संपर्क नंबर जारी

नर्सिंग होम में संचालित दवा दुकाने, अपोलो फार्मेसी एवं फर्मासिट एसोसिएशन द्वारा संचालित मेडिकल स्टोरर्स भी रहेंगे खुले

जमशेदपुर-जिला में 20 मई 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद को लेकर जिले की दवा दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दवा व्यापार बंद के दौरान आवश्यक चिकित्सा सेवाओं को ध्यान में रखते हुए जिले में नर्सिंग होम्स द्वारा संचालित दवा दुकानें खुली रहेंगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में कुल आठ दवा दुकानों के नाम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनसे संपर्क कर दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।
इसके अतिरिक्त अपोलो फर्मेसी एवं फर्मासिट एसोसिएशन द्वारा संचालित मेडिकल स्टोर्स भी बंदी के दौरान खुले रहेंगे। साथ ही अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की भी शहरी क्षेत्र में लगभग 59 दुकाने खुली रहेंगी।

आपातकालीन स्थिति में संपर्क हेतु दवा दुकानों की सूची एवं मोबाइल नंबर निम्नवत है-

जयगुरू मेडिकल बिष्टुपुर – 9835303134

लाईफ लाईन नर्सिंग होम साकची – 9709417399

गुरु नानक नर्सिंग होम मानगो – 9006900966

ओरियेंट डिस्टीब्यूटर जुगसलाई – 9470198296

आशुतोष मेडिकल परसुडीह – 7488038564

न्यू रिलीफ मेडिकल कदमा – 7979846627

नीलू मेडिकल हाल हाता – 8609130023

शुभम मेडिकल घाटशिला – 9835378358

जिला प्रशासन की अपील है कि आवश्यकतानुसार उपरोक्त दवा दुकानों एवं चिकित्सा संस्थानों से संपर्क करें तथा किसी प्रकार की असुविधा की स्थिति में दिए गए फोन नंबर पर भी संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!