Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कोल्हान प्रमण्डल से प्रदेश प्रवक्ता के पद पर पूर्वी सिंहभूम से राकेश तिवारी और युवा नेता प्रताप कुमार यादव नियुक्त किए गए

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद राकेश तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि में शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। विशेष कर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिन्होंने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एआईसीसी के निर्देश पर प्रदान की। उन्हों ने कहा कि मैं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी की विचारधाराओं को एवं ज्वलंत मुद्दों को जन-जन तक पहुंचा कर पूरे राज्य में संगठन को मजबूत बनाने का काम करूंगा

कोल्हान प्रमण्डल से प्रदेश प्रवक्ता के पद पर पूर्वी सिंहभूम से राकेश तिवारी और युवा नेता प्रताप कुमार यादव नियुक्त किए गए।

जमशेदपुर – झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद राकेश तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि में शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया है। विशेष कर झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिन्होंने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एआईसीसी के निर्देश पर प्रदान की। उन्हों ने कहा कि मैं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी की विचारधाराओं को एवं ज्वलंत मुद्दों को जन-जन तक पहुंचा कर पूरे राज्य में संगठन को मजबूत बनाने का काम करूंगा। विगत 40 वर्षों से पार्टी ने जो भी जिम्मेदारियां प्रदान की है उसका इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते आया हूं।

पार्टी पदाधिकारियों ने राकेश तिवारी को बधाई संदेश दिए

प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद श्री तिवारी को आज जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र झा, जिला कांग्रेस के महामंत्री अविनाश सिंह, महामंत्री राकेश साहू, अधिवक्ता निलेश कुमार, महिला कांग्रेस नेत्री अपर्णा गुहा, जिला कांग्रेस के सचिव रंजीत झा , कार्यालय प्रभारी एवं उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद समेत जिले के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना बधाई संदेश भेजकर श्री तिवारी के मनोनयन पर प्रसन्न ब्यक्त की। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा की पार्टी ने एक अनुभवी तेज तरार नेता को प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। इससे पार्टी संगठन को एक नई ऊर्जा और ताकत मिलेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!