Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर में नदी और पहाड़ पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी

वी. गोपाला गोवड़ा और जलपुरुष राजेंद्र सिंह कल करेंगे उदघाटन

जमशेदपुर में नदी और पहाड़ पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी

वी. गोपाला गोवड़ा और जलपुरुष राजेंद्र सिंह कल करेंगे उदघाटन

जमशेदपुर- नदी और पर्वत पर राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सम्मेलन शुक्रवार, 22 मई की सुबह 10 बजे से साकची स्थित मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में प्रारंभ होगा। इस मौके पर सुप्रीमकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. गोपाला गोवड़ा, जलपुरुष राजेंद्र सिंह, जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, प्रख्यात पर्यावरणविद दिनेश मिश्र, डॉ. गोपाल शर्मा, बी. सत्य़ नारायणा, बिभूति देबबर्मा, अरुण कुमार शुक्ला, युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण, भारतीय वन सेवा के अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी, एमिटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीयूष कांत पाण्डेय समेत नदियों एवं पहाड़ों पर लंबे समय से काम करने वाले विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।

इस सम्मेलन का उदघाटन सुप्रीमकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश वी. गोपाला गोवड़ा और जलपुरुष राजेंद्र सिंह संयुक्त रुप से करेंगे।

नदी पर्वत सम्मेलन के संरक्षक सरयू राय ने बताया कि उदघाटन सत्र अपराह्न 10 से 12 बजे तक चलेगा। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तकनीकी सत्र चलेगा। इस सत्र में पर्वत और जल संरक्षण, संवर्धन, संरक्षण अधिनियम की आवश्यकता पर विमर्श होगा। इस सत्र में नौ वक्ता होंगे जो उक्त विषय पर अपनी राय रखेंगे।
श्री राय ने बताया कि अपराह्न 3 बजे 5 बजे तक एक और तकनीकी सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसमें पर्वतों के संरक्षण पर कानून का क्या मसौदा हो, इस पर ग्रुप डिस्कशन होगा। इस ग्रुप डिस्कशन में कुल 12 विशेषज्ञ अपनी-अपनी राय रखेंगे और मसौदे में क्या जोड़ना है, क्या घटाना है, इस पर चर्चा करेंगे।
तीसरा तकनीकी सत्र संध्या 5.45 से 7.45 तक चलेगा। इसमें प्रजेंटेशन/डिस्कशन होगा, जिसमें 10 पैनलिस्ट बैठेंगे।

गौरतलब है कि दो दिनों तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन युगांतर भारती, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, तरुण भारत संघ, आईआईटी (आईएसएम)धनबाद, जल बिरादरी, नेचर फाउंडेशन और मिशन Y संयुक्त रुप से कर रहा है।
कई डेलीगेट्स जमशेदपुर पहुंच चुके हैं और कई गुरुवार शाम तक पहुंच जाएंगे। इस मौके पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!