Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

समर कैंप समापन समारोह का भव्य आयोजन विद्यालय प्रेक्षागृह में अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही

जमशेदपुर- समर कैंप समापन समारोह का भव्य आयोजन
विद्यालय प्रेक्षागृह में अत्यंत उत्साह, ऊर्जा एवं रचनात्मकता के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समारोह में शिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही


समारोह के मुख्य अतिथि सी. गणेश राव (कोषाध्यक्ष, आंध्रा एसोसिएशन) रहे। विशिष्ट अतिथियों में मेजर के. सत्यनारायण, बी. श्रीनिवास, बी. रामाराव, टी. श्रीनिवास एवं पी. सूर्यप्रभा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या पियाली मुखर्जी ने की समर कैंप के दौरान आयोजित गतिविधियों की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।


विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन एवं ज़ुम्बा प्रस्तुति के माध्यम से स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कला एवं शिल्प प्रदर्शनी तथा ए.आई. प्रोजेक्ट प्रदर्शन विद्यार्थियों की रचनात्मकता और तकनीकी समझ का परिचायक रहा।
इसके अतिरिक्त इनडोर एवं आउटडोर खेलों — शतरंज, कैरम, खो-खो, कबड्डी एवं फुटबॉल — की प्रस्तुतियों ने खेल भावना और टीमवर्क का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!